फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Phumtham Wechayachai appointed as acting Prime Minister of Thailand

Thailand: पहले शिनवात्रा फिर कार्यवाहक पीएम हटे, अब फुमथाम को जिम्मेदारी; थाईलैंड की राजनीति में बड़ा उठापटक

Thu, 03 Jul 2025 10:25 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, बैंकॉक
आईएएनएस, बैंकॉक Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 10:25 PM IST
सार

Thailand: थाई सरकार ने नए कैबिनेट सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद जारी किए गए बयान में कहा गया है कि फुमथाम के पास प्रधानमंत्री के समान ही अधिकार और जिम्मेदारियां होंगी। फुमथाम को पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में सूचीबद्ध किया गया।

विज्ञापन
Phumtham Wechayachai appointed as acting Prime Minister of Thailand
थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

थाईलैंड की कैबिनेट ने गुरुवार को पैतोंगटार्न शिनावात्रा के निलंबन के बाद उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री फुमथाम वेचायाचाई को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। थाई सरकार ने नए कैबिनेट सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद जारी किए गए बयान में कहा गया है कि फुमथाम के पास प्रधानमंत्री के समान ही अधिकार और जिम्मेदारियां होंगी। फुमथाम को पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में सूचीबद्ध किया गया।

विज्ञापन


उपप्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट को दूसरे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया। वह पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री की भूमिका में थे। पैतोंगटार्न को,  जो पहले कैबिनेट फेरबदल में संस्कृति मंत्री भी बनाई गई थीं, नैतिकता जांच लंबित होने तक संवैधानिक न्यायालय के आदेश द्वारा प्रधानमंत्री के कर्तव्यों का पालन करने से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कंबोडियाई सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन के साथ एक लीक फोन कॉल में उन्होंने तनाव को कम करने का प्रयास किया, लेकिन इसकी बजाय शिकायतों और सार्वजनिक विरोधों की एक श्रृंखला शुरू हो गई। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने 36 सीनेटरों के एक समूह ने कंबोडिया के साथ सीमा मुद्दों पर एक लीक टेलीफोन बातचीत से जुड़े गंभीर नैतिक उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए पैतोंगटार्न को पद से हटाने की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ghana: घाना में दिखी भारतीय की संस्कृति की झलक, देशी पोशाक में नजर आए अफ्रीकी सांसद

इससे पहले गुरुवार को ही थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने इस सप्ताह की शुरुआत में मंत्रिपरिषद की सूची को शाही समर्थन मिलने के बाद नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। संवैधानिक न्यायालय ने मंगलवार को सर्वसम्मति से पैतोंगटार्न पर नैतिकता के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका की समीक्षा की और 7-2 से उन्हें तत्काल निलंबित करने के लिए मतदान किया, जब तक कि वह अपना फैसला नहीं सुना देता। न्यायालय ने पैतोंगटार्न को अपने मामले का समर्थन करने के लिए साक्ष्य देने के लिए 15 दिन का समय दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि अदालत कब फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed