{"_id":"6911a54595a0ad1b44035a41","slug":"philippines-super-typhoon-fung-wong-wreaks-havoc-killing-several-peoples-more-than-1-4-million-displaced-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philippines: फिलीपींस में फंग-वोंग तूफान का कहर, अब तक चार लोगों की मौत; 14 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Philippines: फिलीपींस में फंग-वोंग तूफान का कहर, अब तक चार लोगों की मौत; 14 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित
Mon, 10 Nov 2025 02:24 PM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:24 PM IST
सार
फिलीपींस में फंग-वोंग तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए। लगभग 1,000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 132 से अधिक गांव जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
फिलीपींस में तूफान में मचाई तबाही
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस में आया शक्तिशाली तूफान फंग-वोंग उत्तर-पश्चिमी हिस्से से गुजरते हुए भारी तबाही मचा गया। तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन हुए, जिनमें कम से कम चार लोगों की मौत और 14 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान अब उत्तर-पश्चिम दिशा में ताइवान की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
भूस्खलन में दो बच्चों की मौत, सैकड़ों घर तबाह
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी कैटानडुआनेस प्रांत में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि सामर प्रांत में एक महिला की घर ढहने से जान चली गई। उत्तरी पहाड़ी इलाके नुएवा विजकाया में हुए भूस्खलन में दो बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता व एक अन्य बच्चा घायल हो गए। लगभग 1,000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 132 से अधिक गांव जलमग्न हो गए। कई लोग अपने घरों की छतों पर फंसे रहे जब पानी अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- ‘अगर सब पारदर्शी है, तो आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं?’ प्रियांक खरगे ने RSS की फंडिंग पर उठाए सवाल
विज्ञापन
बिजली गुल, सड़कें बंद और उड़ानें रद्द
185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं और भारी बारिश से कई प्रांतों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 325 घरेलू और 61 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि करीब 6,600 लोग बंदरगाहों पर फंसे रहे क्योंकि कोस्ट गार्ड ने जहाजों को समुद्र में उतरने से मना कर दिया।
राहत कार्य जारी, राष्ट्रपति ने लगाई आपात स्थिति
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने हाल ही में आए टाइफून कल्मैगी से हुई तबाही और फंग-वोंग के प्रभाव को देखते हुए आपात स्थिति घोषित की है। राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है, जबकि सरकार ने स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें:- तिरुपति मंदिर लड्डू घोटाला: पांच साल तक नकली घी से चढ़ा प्रसाद! 250 करोड़ का गड़बड़झाला; जानिए कैसे हुआ खुलासा
फिलीपींस हर साल करीब 20 तूफानों की चपेट में आता है, साथ ही यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट भी होते रहते हैं। यह दुनिया के सबसे अधिक आपदा-प्रवण देशों में से एक माना जाता है।