Philippine: पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की कड़ी मशक्कत, दुतेर्ते ने पुलिस अफसर को दी थी धमकी
फिलीपींस के एक पुलिस अफसर के मुताबिक करीब 12 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद दुतेर्ते को गिरफ्तार किया जा सका। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने एक पुलिस अफसर को मुकदमा करने की धमकी दी और फिंगरप्रिंट तक देने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से यह तक कहा कि मुझे हेग लाने के लिए आपको मुझे मारना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलीपींस के एक पुलिस अफसर के मुताबिक करीब 12 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद दुतेर्ते को गिरफ्तार किया जा सका। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने एक पुलिस अफसर को मुकदमा करने की धमकी दी और फिंगरप्रिंट तक देने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से यह तक कहा कि मुझे हेग लाने के लिए आपको मुझे मारना होगा।
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को मंगलवार को मनीला इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई थी। दरअसल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने दुतेर्ते के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस मेजर निकोलस टोरे ने बताया कि एयर बेस पर 12 घंटे तक चले विवाद के बाद पूर्व नेता की गिरफ्तारी हो सकी। पूर्व राष्ट्रपति, उनके परिवार, वकील और दोस्तों ने गिरफ्तारी का खूब विरोध किया, लेकिन वह और अन्य पुलिस अधिकारी 79 वर्षीय पूर्व नेता को सरकारी चार्टर्ड जेट पर लाने में कामयाब रहे। इस विमान से दुतेर्ते को नीदरलैंड के हेग ले जाया गया, जहां उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में वैश्विक अदालत की हिरासत में सौंपा गया।
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के प्रवक्ता फदी एल अब्दुल्ला ने बताया कि दुतेर्ते को चिकित्सा जांच से गुजरने के बाद डच उत्तरी सागर तट के पास अदालत के हिरासत केंद्र में ले जाया गया। वह शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के न्यायाधीशों के समक्ष अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सुनवाई के दौरान उन्हें उन पर लगे आरोपों के बारे में बताया जाएगा। उनके अधिकारों को पढ़ा जाएगा और आगे की सुनवाई के लिए एक तारीख़ तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Philippine: फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते गिरफ्तार, ICC के वारंट पर हुई कार्रवाई
समर्थकों ने की गिरफ्तारी की निंदा, विरोधियों ने मनाया जश्न
पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने निंदा की। वहीं आलोचकों ने जश्न मनाया। दुतेर्ते को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी पत्नी, बेटी और हॉन्ग-कॉन्ग के दोस्तों के साथ पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जनरल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूर्व नेता को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच विलामोर एयरबेस के नजदीकी प्रेसिडेंशियल लाउंज में ले जाया गया। यहां उनकी फिंगरप्रिंटिंग स्कैनिंग कराई जानी थी। टोरे ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति दुर्तर्ते, उनके परिवार, वकीलों और दोस्तों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और पूर्व नेता को जेट में ले जाने से रोका।
टोरे ने बताया कि विवाद लगभग 12 घंटे तक चला। यह बहुत तनावपूर्ण था। मेरे एक अधिकारी के सिर पर दुतेर्ते की पत्नी ने सेलफोन से जोर से मारा। इससे अधिकारी के सिर में चोट लग गई। उनकी बेटी मुझे गालियां दे रही थी, लेकिन मैंने अपना आपा नहीं खोया। पूर्व राष्ट्रपति ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस की बुकिंग प्रक्रिया से गुजरने से इनकार कर दिया। हम उनके फिंगरप्रिंट लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। हमने उन्होंने दुतेर्ते को विमान में जाने से रोकने के लिए पूर्व राष्ट्रपति के कार्यकारी सचिव को गिरफ्तार किया और हथकड़ी लगाई।
वायरल हुआ वीडियो
पुलिस जनरल निकोलस टोरे ने एक वायरल वीडियो के बारे में पुष्टि की। इसमें दुतेर्ते को उनके परिवार, वकीलों और दोस्तों ने घेर रखा है और टोरे से पूछ रहे हैं कि क्या आप मुझे सीधे हवाई जहाज पर ले जाएंगे? मुझे हेग लाने के लिए आपको मुझे मारना होगा। इस पर टोरे ने कहा कि यह हमारा इरादा नहीं है सर। दुतेर्त की कानूनी टीम ने उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी। उनके वकीलों ने कहा कि फिलीपींस के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के वारंट की कोई प्रति नहीं दिखाई और उनके सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया। पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सारा दुर्तर्ते ने कहा कि हमारी सरकार ने एक फिलीपीन नागरिक को विदेशी शक्तियों के हवाले कर दिया है। यह हमारी संप्रभुता का घोर अपमान है और हमारे देश की स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाले हर फिलीपीन का अपमान है। यह न्याय नहीं है। यह उत्पीड़न है।
यह भी पढ़ें: Hong Kong: हॉन्गकॉन्ग पहुंचे फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति, गिरफ्तारी वारंट पर बोले- जेल जाने में दिक्कत नहीं
रैली में दुतेर्ते ने की थी भविष्यवाणी
गिरफ्तारी से पहले दुतेर्ते ने हॉन्गकॉन्ग के वान चाई इलाके में साउथर्न स्टेडियम में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था। अपने संबोधन में दुतेर्ते ने आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वह इसे अपनी किस्मत मानेंगे और जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,मैंने अपने समय में जो कुछ भी किया, वह फिलीपींस के लोगों के लिए शांति लाने के लिए था। दुतेर्ते ने जनता से मजाकिया अंदाज में कहा कि वे उनसे उनका स्मारक बनाने के लिए छोटी-छोटी मदद राशि देने का आग्रह करते हैं, जिसमें वह एक बंदूक पकड़े हुए दिखेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति पर हैं ये आरोप
दुतेर्ते पर आरोप है कि उनके मेयर कार्यकाल के दौरान ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की हत्याएं हुईं। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने 1 नवंबर 2011 को दुतेर्ते के खिलाफ जांच शुरू की। उस वक्त दुर्तेते फिलीपींस के दावाओ शहर के मेयर थे। आईसीसी की जांच 16 मार्च 2019 तक चली। दुतेर्ते के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान आईसीसी की जांच को निरस्त कराने की कोशिश की गई। हालांकि आईसीसी ने दुतेर्ते की मांग खारिज कर दी। दुतेर्ते साल 2022 में फिलीपींस की सत्ता से हटे थे।
दुर्तेते के प्रशासन ने साल 2021 के आखिर में वैश्विक न्यायालय की जांच को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था। प्रशासन ने दलील दी थी कि उनके देश के अधिकारी पहले से आरोपों की जांच कर रहे हैं। दुर्तेते के प्रशासन ने कहा था कि ये मामला अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। हालांकि, साल 2023 के जुलाई महीने में न्यायालय ने दुर्तेते प्रशासन की आपत्ति को खारिज कर दिया और फैसला दिया था कि जांच फिर से शुरू हो सकती है।
ओबामा को कहा था नरक में जाओ
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब अवैध ड्रग्स के खिलाफ दुतेर्ते के खूनी अभियान की आलोचना की थी तो दुतेर्ते ने उन्हें नरक में जाओ कह दिया। 2015 में दुतेर्ते ने प्रमुख रोमन कैथोलिक चर्च को चौंका दिया जब उन्होंने पोप फ्रांसिस के मनीला दौरे के दौरान एक भयानक ट्रैफिक जाम पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक अपशब्द कहे। फिलीपीन बिशपों के आक्रोश के बाद उन्होंने माफी मांगी थी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.