{"_id":"67cd8c5a2267d6851b092507","slug":"philippine-ex-president-duterte-brushes-off-possible-arrest-by-icc-on-trip-to-hong-kong-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hong Kong: हॉन्गकॉन्ग पहुंचे फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति, गिरफ्तारी वारंट पर बोले- जेल जाने में दिक्कत नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hong Kong: हॉन्गकॉन्ग पहुंचे फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति, गिरफ्तारी वारंट पर बोले- जेल जाने में दिक्कत नहीं
Sun, 09 Mar 2025 06:11 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:11 PM IST
सार
Hong Kong: फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने हांगकांग यात्रा के दौरान आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट को लेकर कहा कि वह जेल जाने के लिए तैयार हैं। आईसीसी फिलीपींस में दुतेर्ते के ड्रग्स विरोधी अभियान में हुई हत्याओं की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
रोड्रिगो दुतेर्ते
- फोटो : एक्स/रोड्रिगो दुतेर्ते
विस्तार
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने रविवार को अचानक हॉन्गकॉन्ग की यात्रा की। इसके साथ ही इस बात की अटकलें लगनी भी शुरू हो गई कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट से बचने के लिए वहां गए हैं।
विज्ञापन
दुतेर्ते अपनी बेटी के साथ हॉन्गकॉन्ग के वान चाई इलाके में साउथर्न स्टेडियम में एक बड़ी रैली में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। यह रैली उनके राजनीतिक दल के सीनेट उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आयोजित की गई थी और इसमें फिलीपींस के हजारों लोग मौजूद थे। दुतेर्ते की बेटी अभी फिलीपींस की उप राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
अपने संबोधन में दुतेर्ते ने आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वह इसे अपनी किस्मत मानेंगे और जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,मैंने अपने समय में जो कुछ भी किया, वह फिलीपींस के लोगों के लिए शांति लाने के लिए था। दुतेर्ते ने जनता से मजाकिया अंदाज में कहा कि वे उनसे उनका स्मारक बनाने के लिए छोटी-छोटी मदद राशि देने का आग्रह करते हैं, जिसमें वह एक बंदूक पकड़े हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
आईसीसी फिलीपींस में दुतेर्ते की ओर से ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस और बंदूकधारियों द्वारा की गई हत्याओं की जांच कर रहा है, जिसमें हजारों गरीबों की मौत हो गई थी। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंट मार्कोस जूनियर ने कहा कि अगर आईसीसी दुतेर्ते को हिरासत में लेना चाहता है, तो फिलीपींस कानून प्रवर्तन एजेंसियों का पूरा सहयोग करेगा।
हालांकि, दुतेर्ते ने इस आरोप को खारिज किया है कि उन्होंने न्यायेत्तर हत्याओं की अनुमति दी थी। लेकिन वे सत्ता में रहते हुए ड्रग्स के संदिग्धों को मारने की खुलेआम और बार-बार धमकी देते थे। दुतेर्ते 2016 से 2022 तक फिलीपींस के राष्ट्रपति रहे।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन