{"_id":"5fc8846f9089867009486fed","slug":"philippines-girl-orders-food-from-foodpanda-app-glitch-sends-42-riders-to-her-home-for-food-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद हो गई! एक लड़की ने दिया खाने का ऑनलाइन ऑर्डर, 42 डिलीवरी ब्वॉय लेकर पहुंचे पैकेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हद हो गई! एक लड़की ने दिया खाने का ऑनलाइन ऑर्डर, 42 डिलीवरी ब्वॉय लेकर पहुंचे पैकेट
Thu, 03 Dec 2020 11:57 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
42 डिलीवरी ब्वाय खाना लेकर पहुंचे
- फोटो : Facebook/Dane Kayne Suarez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर लोगों का जब खाना बनाने का मन नहीं होता है तो वह बाहर से ऑर्डर देते हैं। इसके लिए लोगों के पास अनेक एप्स के विकल्प होते हैं, जिनके जरिए वे खाना ऑर्डर कर सकते हैं और डिलीवरी ब्वॉय उस खाने को लोगों तक पहुंचाते हैं। वहीं, फिलीपींस में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक लड़की ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया तो उसके ऑर्डर को पहुंचाने के लिए 42 अलग-अलग डिलीवरी ब्वॉय पहुंच गए। लड़की ये देखकर हैरान रह गई।
विज्ञापन
बताया गया कि फिलीपींस के एक शहर में एक लड़की ने दोपहर के भोजन के लिए फूड एप से खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर देने के बाद वह अपनी दादी के साथ इसके पहुंचने का इंतजार करने लगी। तय समय पर एक डिलीवरी ब्वॉय उसके घर पर खाना देने आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'स्कॉर्पियो' से ऐसा प्यार कि घर की छत पर खड़ी की 'एसयूवी', आनंद महिंद्रा ने कहा- आपको मेरा सलाम
विज्ञापन
वहीं, कुछ ही देर में उस लड़की का खाना पहुंचाने एक अन्य डिलीवरी ब्वॉय भी पहुंच गया। इसका बाद खाना डिलीवरी करने का सिलसिला इतना लंबा चला कि लड़की की गली में कुल 42 डिलीवरी ब्वाय खाना पहुंचाने आ गए। किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था
गली में रहने वाले एक लड़के ने जब इस घटना को देखा तो उसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। गली में रहने वाले लोग डिलीवरी ब्वॉय की इतनी ज्यादा संख्या देखकर हैरान थे। हालांकि, बाद में इस घटना का असली कारण सामने आ गया।
मिली जानकारी के अनुसार, लड़की ने जिस एप के जरिए खाना ऑर्डर किया था, उसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऑर्डर 42 बार हो गया। इस कारण लड़की द्वारा दिया गया ऑर्डर 42 डिलीवरी ब्वॉय तक पहुंच गया, जो उसका खाना लेकर पहुंच गए।