{"_id":"5d3160db8ebc3e6c9e1b9235","slug":"philippines-9-children-dead-and-16-injured-in-philippines-truck-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में दर्दनाक हादसा, नौ बच्चों की मौत, 16 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा, नौ बच्चों की मौत, 16 घायल
Fri, 19 Jul 2019 02:32 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें नौ स्कूली छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक चालक ने ढलान वाली सड़क पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते ट्रक में सवार बच्चे हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में ट्रक में सवार कम से कम नौ स्कूली छात्रों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस जांचकर्ता नेल्सन सैकीबल ने बताया कि ड्राइवर समेत घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यह दुर्घटना मध्य सेबू प्रांत के बोलजून शहर में हुई। दो गांव के स्कूलों के छात्रों को सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और खेल महोत्सव में भाग लेना था। जिसके लिए वे ट्रक से वहां भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने फोन पर बताया कि हादसे के कारण कुछ छात्र ट्रक के अंदर दब गए जबकि अन्य एकदम से उछल गए। निवासियों, पुलिस और दमकलकर्मियों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
फिलिपींस में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि ट्रैफ़िक कानूनों, कमजोर वाहनों और अपर्याप्त सड़क सुरक्षा रेलिंगों और विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में अपर्याप्त संकेतों के कारण इस प्रकार की दुर्घनाएं होती रहती है।