{"_id":"69e1f2526a7dbf90cd020d1b","slug":"philippine-troops-kill-10-suspected-muslim-militants-in-deadliest-clash-so-far-this-year-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philippine: फिलीपींस में 2026 की अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 10 संदिग्ध उग्रवादियों को ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Philippine: फिलीपींस में 2026 की अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 10 संदिग्ध उग्रवादियों को ढेर
Fri, 17 Apr 2026 02:13 PM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: Pavan
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:13 PM IST
सार
फिलीपींस में सेना ने मुठभेड़ में 10 संदिग्ध मुस्लिम उग्रवादियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस एक गांव में एक उग्रवादी कमांडर को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। तभी 'दौलह इस्लामिया-माउते' नाम के समूह से जुड़े संदिग्ध उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
फिलीपींस में सेना की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 संदिग्ध मुस्लिम उग्रवादियों को मार गिराया। यह कार्रवाई शुक्रवार को देश के दक्षिणी हिस्से में हुई, जहां लंबे समय से अलगाववादी हिंसा होती रही है।
यह भी पढ़ें - Indonesia Helicopter crash: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश, आठ की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
उग्रवादी कमांडर की गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़
अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस एक गांव में एक उग्रवादी कमांडर को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। तभी 'दौलह इस्लामिया-माउते' नाम के समूह से जुड़े संदिग्ध उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी चली। इस ऑपरेशन में कमांडर अमेरोल मंगोरांका समेत कुल 10 उग्रवादी मारे गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में किसी भी सरकारी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों का कहना है कि मंगोरांका और उसके साथी पहले भी कई हमलों में शामिल रहे थे। जनवरी में हुए एक घात लगाकर हमले में चार सैनिकों की मौत के पीछे भी इसी समूह का हाथ बताया गया था। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने मौके से चार राइफल, एक पिस्टल, एक ग्रेनेड और बम बनाने का सामान बरामद किया। इस दौरान एक शिशु भी घटनास्थल पर मिला, जिसे तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। हालांकि, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
फिलीपींस के दक्षिणी इलाके में दशकों से अलगाववादी आंदोलन
फिलीपींस के दक्षिणी इलाके में दशकों से मुस्लिअलगाववादी आंदोलन म चलता रहा है। हालांकि, साल 2014 में मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट शांति समझौता के बाद हालात काफी हद तक सुधर गए थे। इस समझौते के तहत बड़े उग्रवादी समूह ने हथियार छोड़कर शांति का रास्ता अपनाया था। लेकिन कुछ छोटे गुट इस समझौते में शामिल नहीं हुए और अब भी समय-समय पर हमले करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें - US: ट्रंप फिर दे सकते हैं कैमरन हैमिल्टन को FEMA की कमान, पहले कर चुके हैं बर्खास्त; जानें पूरा मामला
आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता है और इससे इलाके में शांति बहाल करने में मदद मिलेगी। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक सभी छोटे उग्रवादी समूह पूरी तरह खत्म नहीं होते, तब तक इस क्षेत्र में खतरा बना रहेगा।