{"_id":"6185220addb2847d8771a48b","slug":"pfizers-claim-the-companys-anti-viral-pill-will-reduce-the-risk-of-severe-covid-by-89-new-claim-after-merck","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइजर का दावा: कंपनी की एंटी वायरल गोली से कोविड-19 का जोखिम 89 फीसदी तक होगा कम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फाइजर का दावा: कंपनी की एंटी वायरल गोली से कोविड-19 का जोखिम 89 फीसदी तक होगा कम
Fri, 05 Nov 2021 05:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 05 Nov 2021 05:52 PM IST
सार
अमेरिका समेत दुनियाभर में अभी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिकतर इंजेक्शनों या टीकों का ही इस्तेमाल हो रहा है। हाल ही में फाइजर की प्रतिस्पर्धी दवा कंपनी मर्क ने कोविड-19 रोधी गोली तैयार करने का दावा किया है। फाइजर ने मर्क की टैबलेट मोलनुपिरवीर की तुलना में अपनी गोली के ज्यादा असरकारक होने का दावा किया है।
विज्ञापन
SYMBOLIC IMAGE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर ने दावा किया है कि कोविड-19 के खिलाफ उसकी एंटीवायरल गोली से मृत्यु या गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने की जोखिम 89 फीसदी तक कम हो सकती है। हाल ही में उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी मर्क ने दावा किया है कि उसने कोविड रोधी गोली ईजाद कर ली है। इसके बाद कोरोनो रोधी गोली बनाने को लेकर फाइजर का दावा सामने आया है। ब्रिटेन ने तो मर्क की गोली के आपात इस्तेमाल की मंजूरी भी दे दी है। मर्क की गोली दुनिया की पहली कोरोना रोधी गोली है।
विज्ञापन
अमेरिका समेत दुनियाभर में अभी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिकतर इंजेक्शनों या टीकों का ही इस्तेमाल हो रहा है। हाल ही में फाइजर की प्रतिस्पर्धी दवा कंपनी मर्क ने कोविड-19 रोधी गोली तैयार करने का दावा किया है। फाइजर ने मर्क की टैबलेट मोलनुपिरवीर की तुलना में अपनी गोली के ज्यादा असरकारक होने का दावा किया है। फाइजर ने कहा कि वह अपनी गोली के लिए अंतरिम परीक्षण के नतीजे जल्द पेश करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
फाइजर के इस दावे के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में उसके शेयर के दाम 13 फीसदी बढ़कर 49.47 डॉलर हो गए, जबकि मर्क के शेयर 6 फीसदी गिरकर 84.69 डॉलर पर आ गए। फाइजर ने यह भी कहा कि उसकी एंटीवायरल टैबलेट का परीक्षण उसने पूर्व में रोक दिया था। तब उसने कोरोना से मौत व अस्पताल में भर्ती होने का खतरा 89 फीसदी तक कम करने में कारगर होने की पुष्टि की थी। फाइजर अब तेजी से इस पर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
हालांकि कोरोना रोधी टैबलेट को लेकर न तो फाइजर और न ही मर्क ने अपने ट्रायल के डाटा उपलब्ध कराए हैं। फाइजर ने कहा है कि वह उसके अंतरिम परीक्षण के आंकड़े पेश करने की योजना बना रही है। उसने यह दवा अपनी पुरानी एंटी वायरल दवा रिटोनैविर के कॉम्बिनेशन से तैयार की है। इसके आपात इस्तेमाल की इजाजात के लिए अक्तूबर में अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन के समक्ष आवेदन किया गया है। फाइजर के अनुसार कॉम्बिनेशन ट्रीटमेंट के तहत पैक्सलोविड ब्रांड नाम की गोली एक दिन में दो बार देना होगी।
ब्रिटेन ने दी है मर्क की गोली को इजाजत
गुरुवार को ही ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक ने मर्क और रिजबैक बायोथेरोपैटिक्स द्वारा तैयार कोरोना रोधी एंटी वायरल गोली के इस्तेमाल की इजाजत दी है। यह दुनिया की पहली कोरोना रोधी बन गई है, जिसके उपयोग की अनुमति दी गई है।