फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peshawar: Senior official of Pakistan's Kurram district injured in firing, News in hindi

Pakistan: पाकिस्तान के कुर्रम जिले में प्रशासन को निशाना बना रहे उपद्रवी, गोलीबारी में वरिष्ठ अधिकारी घायल

Sat, 04 Jan 2025 05:18 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 05:18 PM IST
सार

पाकिस्तान में उपद्रवियों की तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अशांत कुर्रम जिले के डिप्टी कमिश्नर के काफिले पर शनिवार को उपद्रवियों की तरफ से हमला किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर कुर्रम जावेदुल्लाह महसूद और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Peshawar: Senior official of Pakistan's Kurram district injured in firing, News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कुर्रम जिले के डिप्टी कमिश्नर शनिवार को अपने काफिले पर हमलावरों की तरफ से की गई गोलीबारी में घायल हो गए। यह घटना सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित जिले में दो विरोधी पक्षों के बीच शांति समझौते के कुछ दिनों बाद हुई। सूत्रों के अनुसार, यह घटना बागान के पास कोजलाई बाबा गांव में हुई, जब स्थानीय उपद्रवियों ने सैन्य वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कुर्रम जावेदुल्लाह महसूद और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, जावेदुल्लाह महसूद मुख्य पेशावर-सद्दा-थैल-पाराचिनार सड़क के 85 दिनों के बंद रहने के बाद खुलने के बाद जिले में खाद्य सामग्री ले जाने के लिए सहायता काफिले की व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए इलाके में गए थे।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान डीसी को मारी गई तीन गोलियां
सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी सरकारी अधिकारियों और मुख्य सड़क को अवरुद्ध करने वाले प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के दौरान हुई। जिसमें जावेदुल्लाह महसूद को तीन बार गोली मारी गई। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए लोअर अलीजई तहसील के एक अस्पताल में ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हमले में तीन प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। एक सैन्य अधिकारी ने कहा, 'हमें संदेह है कि स्थानीय उपद्रवी इस हमले में शामिल हैं।'
विज्ञापन


सीएम गंडापुर और गवर्नर ने की हमले की निंदा
इस मामले में खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर मुहम्मद अली सैफ ने कहा कि कुर्रम में स्थिति 'नियंत्रण में' है। उन्होंने कहा कि काफिले की सुरक्षा के लिए यात्रा और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। बैरिस्टर सैफ ने आगे कहा कि, इस हमले में घायल डीसी की सर्जरी हो रही है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी और प्रांतीय मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस हमले की निंदा की है। सीएम गंदापुर ने गोलीबारी की घटना पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने गोलीबारी में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed