{"_id":"5f6e16cf8ebc3e9b833773d6","slug":"peshawar-school-attack-case-pakistan-supreme-court-to-government-make-judicial-commission-report-on-peshawar-school-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानः सुप्रीम कोर्ट ने कहा-पेशावर स्कूल हमले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानः सुप्रीम कोर्ट ने कहा-पेशावर स्कूल हमले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार
Fri, 25 Sep 2020 09:42 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इमरान सरकार से 2014 के पेशावर स्कूल हमले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट जल्द से सार्वजनिक करने को कहा। बता दें कि तालिबान आतंकवादियों ने 16 दिसंबर, 2014 को उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर धावा बोलकर 131 छात्रों समेत कम से कम 150 लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस तरह से स्कूल में आतंकवादियों ने किया था प्रवेश
16 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार करीब 10 बजे सात आतंकवादियों को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल की दीवार पर चढ़ते देखा गया था। सभी हमलावर विस्फोटकों से भरी जैकेट पहने हुए थे और उन्होंने दीवार फांदने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद विद्यार्थी और शिक्षक इमारत के अंदर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद आतंकवादियों ने अंदर घुसकर विद्यार्थी और शिक्षकों की बम और गोली से बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि कुछ महीने पहले इस हमले का मुख्य आरोपी एहसानुल्ला एहसान जेल से भाग गया था जिसे लेकर परिजन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे और जवाब मांगने के साथ ही आरोप लगाया कि सरकार उन्हें न्याय दिलाने में विफल रही।
विज्ञापन