फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People protest against the Chinese corridor in Gwadar

आर्थिक गलियारा: ग्वादर में चीनी कॉरिडोर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Thu, 02 Dec 2021 06:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 02 Dec 2021 06:12 AM IST
सार

सीपैक पाकिस्तान के दक्षिण में अरब सागर में ग्वादर बंदरगाह को चीन के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग से जोड़ेगा। इस परियोजना में सड़क, रेल और तेल की पाइपलाइन भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन
People protest against the Chinese corridor in Gwadar
सीपेक-ग्वादर बंदरगाह - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ग्वादर में चीन के लाखों करोड़ रुपए के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट यानी चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरोडिोर के खिलाफ सड़कों पर हैं। चीनी प्रोजेक्ट के खिलाफ व्यापक नाराजगी ने पाकिस्तानी राज्य बलोचिस्तान के प्रशासन को हिला दिया है। नागरिकों ने इमरान सरकार पर पाकिस्तानी के संसाधन चीन को सौंपने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सिंगापुर पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रदर्शनों ने एक बार फिर पाकिस्तान में चीन के निवेश से हो रहे शोषण का खुलासा किया है। इसमें कहा गया कि कई साल पाकिस्तान में रहने के बावजूद चीन को पाकिस्तान के अंदरूनी संघर्ष देखने पड़ रहे हैं। लोग बुनियादी प्रशासन लाना चाहते हैं, लेकिन अधिकारी क्षेत्रीय संसाधन उन्हें देने के बजाए बंदरगाह बनाने में खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


(सीपैक) की 2015 में 4600 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ घोषणा की गई थी, तभी से विवाद हो रहे हैं। सीपैक पाकिस्तान के दक्षिण में अरब सागर में ग्वादर बंदरगाह को चीन के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग से जोड़ेगा। इस परियोजना में सड़क, रेल और तेल की पाइपलाइन भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चीन का अरब देशों से संपर्क सुधारेंगे। लेकिन ग्वादर के प्रदर्शन ने साबित किया है कि सीपैक पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति के लिए कोई रामबाण इलाज नहीं, बल्कि अधूरा विचार है।


रिपोर्ट के अनुसार लोगों की चिंताओं की परवाह किए बिना एक बड़ा विकास कार्यक्रम थोपने से विफलता ही मिलेगी। चीन और पाकिस्तान को ग्वादर में अपने निवेश और प्रयासों को लेकर फिर से सोचने की जरूरत है, वरना यह प्रोजेक्ट बर्बाद होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed