फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People Line Up To Charge Phones After Typhoon Yagi Hits China news in hindi

Typhoon Yagi: बिजली कटौती के कारण ठप हुई चीन की डिजिटल व्यवस्था, लोगों के पास ब्रेड खरीदने के लिए भी नकदी नहीं

Thu, 12 Sep 2024 10:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 12 Sep 2024 10:10 AM IST
सार

वीडियो के वायरल होने के बाद संकट के समय में पूरी तरह से कैशलेस समाज की संभावित कमजोरियों के बारे में बातचीत शुरू हो गई। वहीं एक अन्य वीडियो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर निर्भरता को लेकर भी चिंता जताई गई।

विज्ञापन
People Line Up To Charge Phones After Typhoon Yagi Hits China news in hindi
यागी तूफान - फोटो : X

विस्तार

यागी तूफान ने वियतनाम और चीन में तबाही मचा दी, जिसका असर आज भी दिख रहा है। छह सितंबर को यह तूफान चीन के हैनान प्रांत से टकराया था। यागी तूफान के कारण क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। इस तूफान ने चीन जो भारी तबाही मचाई, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तूफान के कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें बिजली कटौती भी शामिल है। इस दौरान लोगों ने कैशलेस समाज में रहने की चुनौतियों का अनुभव साझा किया। बिजली कटौती के कारण लोग अपना मोबाइल उपकरण चार्ज नहीं कर पा रहे थे, जिससे उन्हें लेनदेन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशन पर लोगों की भीड़
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में देखा गया कि मोबाइल फोन जैसे उपकरण चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन पर भीड़ लगी है। यहां एक विक्रेता ने लोगों को फोन चार्ज करने के लिए एक इंजन-संचालित प्रणाली स्थापित की  है। वीडियो के कैप्शन में लोगों की परेशानियों का जिक्र किया गया। कैपिशन में कहा गया, तूफान के बाद पानी और बिजली काट दी गई। लोग मोबाइल उपकरण चार्ज करने के लिए परेशान हैं, क्योंकि उनका सारा पैसा मोबाइल वॉलेट में जमा होता है। बिना फोन के आप रोटी भी नहीं खरीद सकते। 
विज्ञापन


कैशलेश समाज की कमजोरियों के बारे में चर्चा शुरू
वीडियो के वायरल होने के बाद संकट के समय में पूरी तरह से कैशलेस समाज की संभावित कमजोरियों के बारे में बातचीत शुरू हो गई। वहीं एक अन्य वीडियो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर निर्भरता को लेकर भी चिंता जताई गई। लोग चार्जिंग स्टेशनों में अपने वाहनों को लेकर पहुंच रहे हैं। पोस्ट में बताया गया कि केवल 550 या उससे अधिक के सोशल क्रेडिट स्कोर वाले लोग ही चीन के प्राथमिक डिजिटल वॉलेट WeChat का इस्तेमाल करके रिचार्ज कर सकते हैं। वीडियो में चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्था के अन्य पहलू पर भी प्रकाश डाला गया है, जिसमें यूजर्स को अपना पैसा एक्सपायरी डेट से पहले खर्च करना होता है। सोशल क्रेडिट स्कोर के आधार पर अकाउंट फ्रीज किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed