{"_id":"5e55a0278ebc3ef3f16c6b99","slug":"pentagon-will-adopt-ethical-principles-to-use-artificial-intelligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए नैतिक सिद्धांतों को अपनाएगा पेंटागन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए नैतिक सिद्धांतों को अपनाएगा पेंटागन
Wed, 26 Feb 2020 04:01 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 26 Feb 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Mark Esper
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटागन ने सोमवार को सशस्त्र बलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग के लिए ‘नैतिक सिद्धांतों’ को अपनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य अमेरिकी टेक दिग्गजों को सेना के साथ सहयोग करने के लिए आश्वस्त करना है।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने एक बयान में कहा कि एआई तकनीक भविष्य के युद्धक्षेत्र में बहुत कुछ बदल देगी, लेकिन अमेरिका की जिम्मेदारी और न्यायसंगत व्यवहार के प्रति प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
बयान के अनुसार नियमित रूप से चीन में पुलिस द्वारा चेहरे की पहचान तकनीक के उपयोग की आलोचना करने वाले पेंटागन ने एआई तकनीक के लिए स्पष्ट, अच्छी तरह से परिभाषित उपयोग स्थापित करने का वादा किया है।
विज्ञापन
पेंटागन के बयान में कहा गया है कि अपने निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक कौशल का अनुभव कराने वाली ऐसी तकनीक विश्वसनीय भी होगी और इसमें पारदर्शी प्रणाली भी होगी।