फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pentagon says Pakistan will continue to provide US access to its airspace, read other important world news

पेंटागन : अमेरिका को पाकिस्तान अपने हवाई क्षेत्र की पहुंच प्रदान करना जारी रखेगा, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Sat, 30 Oct 2021 01:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 01:43 AM IST
सार

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा उप मंत्री कॉलिन कहल ने अफगानिस्तान में सुरक्षा पर एक सुनवाई के दौरान अमेरिकी सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति को बताया कि दोनों पक्ष भविष्य में भी यह पहुंच खुली रखने को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Pentagon says Pakistan will continue to provide US access to its airspace, read other important world news
US and Pakistan

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के एक अधिकारी ने अमेरिका की संसद (कांग्रेस) को बताया कि इस्लामाबाद अमेरिका को अपने हवाई क्षेत्र की पहुंच प्रदान करना जारी रखेगा।

विज्ञापन


पेंटागन के अधिकारी ने अमेरिकी संसद में एक सुनवाई के दौरान यह बयान दिया
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा उप मंत्री कॉलिन कहल ने अफगानिस्तान में सुरक्षा पर एक सुनवाई के दौरान अमेरिकी सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति को बताया कि दोनों पक्ष भविष्य में भी यह पहुंच खुली रखने को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलिन कहल ने खुले सत्र में कहा, पाकिस्तान एक चुनौतीपूर्ण देश है लेकिन वे नहीं चाहते कि अफगानिस्तान आतंकी हमलों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बने। इससे पहले जून में पीएम इमरान खान ने कहा था कि हम अफगानिस्तान में किसी भी कार्रवाई के लिए अमेरिका को न तो कोई ठिकाना देंगे और न अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति देंगे। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारा मध्य-एशिया में कोई सैन्य ठिकाना नहीं 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दोहराया है कि मध्य-एशिया में उसके पास कोई सैन्य ठिकाना नहीं है। वांग वेनबिन ने कहा, मध्य-एशिया में ताजिकिस्तान के पूर्वी हिस्से में अपने गृह मंत्रालय के लिए एक विशेष ठिकाना बनाने की योजना नहीं है।

हालांकि उन्होंने ताजिकिस्तान के बयानों के बारे में पूछे गए सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि चीन सोवियत के बाद देश के पूर्वी हिस्से में वह अपने लिए विशेष ठिकाना बनाएगा या नहीं। ताजिक संसद के मुताबिक यहां 12 भवनों के निर्माण के लिए 89 लाख डॉलर का समझौता हुआ है।

भारतीय नौसेना के जहाज तुशिल का रूस के कालिनिनग्राद में जलावतरण 

भारतीय नौसेना के पी1135.6 श्रेणी के सातवें फ्रिगेट का रूस में भारत के राजदूत डी बाला वेंकटेश वर्मा की मौजूदगी में कालिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में जलावतरण किया गया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार इस समारोह के दौरान जहाज को औपचारिक रूप से ‘तुशिल’ नाम दिया गया, जिसका संस्कृत में मतलब सुरक्षा कचव होता है।

भारत और रूस के बीच पी1135.6 श्रेणी के चार अतिरिक्त जहाज बनाने के लिए एक समझौता हुआ था। जिसमें दो युद्धपोत का निर्माण रूस में और दो का भारत में किया जाना था। मंत्रालय ने बताया कि तुशिल जहाज लो रडार से बचने और समुद्र के होने वाली शोर से पकड़ में आने से बचने के लिए स्टील्थ प्रौद्योगिक से लैस है। मंत्रालय के मुताबिक ये जहाज भारत से आपूर्ति किए गए प्रमुख उपकरणों जैसे कि सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइलों, सोनार प्राणाली, सतह पर निगरानी वाले रडार, संचार प्रणाली और पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली के साथ ही रूस की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है।

बांग्लादेश:  मंत्री ने पूजा पंडाल में हिंसा के लिए विपक्ष और पाक समर्थक तत्वों पर लगाया आरोप 

बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम हसन महमूद ने दुर्गापूजा के दौरान पंडाल में हुई तोड़फोड़ की घटना के लिए विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और पाकिस्तान समर्थक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कोलकाता में कहा कि बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं कि इन सबके पीछे कौन है। बीएनपी और जमात जैसी पार्टियां सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर लाभ लेना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, 1971 में बांग्लादेश की आजादी के समय भी कुछ लोग पाकिस्तानी सेना का समर्थन कर रहे थे। यह मत भूलिए के उनके वंशज आज भी मौजूद हैं। मंत्री महमूद ने कहा कि पूजा पंडाल में कुरान किसी हिंदू ने नहीं रखा था जांच में सब साफ हो गया। इकबाल नाम के युवक ने किसी के भड़काने पर यह काम किया था। उन्होंने कहा कि कुल 32000 पूजा पंडालों में सिर्फ पांच-छह पंडालों पर हमले किए गए थे। ये तत्व बांग्लादेश की राजनीति में कट्टरता घोलना चाहते हैं।

अमिताभ डिमरी ब्रुनेई में भारत के नए उच्चायुक्त बने

वरिष्ठ राजनयिक अमिताभ डिमरी को ब्रुनेई में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के डिमरी अभी किर्गिस्तान में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे। ब्रुनेई और भारत के बीच बेहद करीबी रिश्ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed