{"_id":"6487046a92e18861dd0783e5","slug":"passenger-vehicle-fell-into-a-ditch-in-pok-pakistan-many-killed-and-injured-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पीओके में तेज रफ्तार यात्री वाहन खाई में गिरी; नौ की मौत, 18 के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पीओके में तेज रफ्तार यात्री वाहन खाई में गिरी; नौ की मौत, 18 के घायल होने की खबर
Mon, 12 Jun 2023 05:12 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:12 PM IST
सार
ए। दुर्घटना उस समय हुई, जब वाहन सुधनोती जिले के दूरवर्ती गांव नैरियां से पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जा रहा था। यात्री एक धर्मस्थल पर समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सोमवार को एक तेज रफ्तार यात्री वाहन के खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब वाहन सुधनोती जिले के दूरवर्ती गांव नैरियां से पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जा रहा था। यात्री एक धर्मस्थल पर समारोह में शामिल होने गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कोटली रियाज ने बताया कि रात करीब 1 बजे जैसे ही वाहन कोटली और मीरपुर शहर की सीमा पर जरई गांव के पास पहुंचा। ड्राइवर क्षेत्र से अपरिचित था। उसकी लापरवाही की वजह से वाहन खाई में गिर गया। सड़क पर टायर के निशान देखकर पता चलता है कि तेज गति की वजह से वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और खाई में गिर गया। बस में 28 से 30 लोग सवार थे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चालक घटनास्थल से भाग गया। उसके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायलों को मंडल मुख्यालय अस्पताल, मीरपुर में स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। इनमें से ज्यादातर चालकों की लापरवाही के कारण होती हैं।