{"_id":"65bc74fe9ac6d8684a0db39a","slug":"partnership-with-india-is-one-of-most-consequential-relationships-us-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारत के साथ साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक, ड्रोन बेचने के फैसले के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारत के साथ साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक, ड्रोन बेचने के फैसले के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया
Fri, 02 Feb 2024 10:22 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:22 AM IST
सार
India-US Relationships: मिलर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ करीबी संबंध हैं, वे कुछ अत्यंत जरूरी और महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर बातचीत करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
2+2 इंटरसेशनल वार्ता
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइडन प्रशासन ने करीब चार अरब डॉलर की अनुमानित लागत से भारत को 31 सशस्त्र ड्रोन बेचने के अपने फैसले के बारे में कांग्रेस को सूचित करने के कुछ घंटे बाद गुरुवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं कहूंगा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। हम हमारी सर्वाधिक प्राथमिकताओं पर भारत के साथ निकटता से काम कर रहे हैं।"
मिलर ने कहा, ''हमारे (निवर्तमान भारतीय) राजदूत (तरनजीत सिंह संधू) के साथ करीबी कामकाजी संबंध रहे हैं, कई साझा प्राथमिकताओं पर उनके साथ काम करने में हम सक्षम रहे हैं। इनमें एक भारत की ओर से एक मुक्त खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जाना शामिल है।"
मिलर ने कहा, "हम संधू को भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनकी जगह लेने वाले व्यक्ति का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।"
मिलर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ करीबी संबंध हैं, वे कुछ अत्यंत जरूरी और महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर बातचीत करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
मिलर ने कहा, "जाहिर तौर पर ब्लिंकन ने कई मौकों पर विदेश मंत्री से मिलने के लिए भारत की यात्रा की है। उन्होंने अमेरिका में भी भारतीय विदेश मंत्री का स्वागत किया। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क में भी मिले।"