फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Parag Agrawal to be new CEO of twitter after Jack Dorsey stepped down news in Hindi

Parag Agarwal Twitter CEO: पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीईओ, सह संस्थापक जैक डोर्सी ने दिया इस्तीफा

Mon, 29 Nov 2021 09:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 29 Nov 2021 09:56 PM IST
सार

45 वर्षीय पराग अग्रवाल साल 2011 में ट्विटर से जुड़े थे और 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बनाया गया था। पराग ने आईआईटी बॉम्बे और अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। डोर्सी ने एक बयान में कहा कि मुझे पराग में भरोसा है और मैं मानता हूं कि कंपनी के लिए अपने संस्थापकों से आगे बढ़ने का समय आ गया है।

विज्ञापन
Parag Agrawal to be new CEO of twitter after Jack Dorsey stepped down news in Hindi
Jack Dorsey - फोटो : Social Media

विस्तार

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का एलान किया है।

विज्ञापन


डोर्सी ने एक बयान में कहा, मैंने ट्विटर को छोड़ने का फैसला लिया है क्योंकि मेरा मानना है कि कंपनी अब अपने संस्थापकों से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। अग्रवाल को लेकर डोर्सी ने कहा कि मुझे सीईओ के तौर पर पराग पर विश्वास है। पिछले 10 वर्षों में यहां उनका काम बेहद शानदार रहा है।
विज्ञापन


अपनी नियुक्ति के बाद यह बोले पराग अग्रवाल
अग्रवाल ने इसे लेकर कहा कि मुझमें और मेरे नेतृत्व में भरोसा जताने के लिए बोर्ड को धन्यवाद कहना चाहता हूं। जैक की लगातार मेंटरशिप, सहयोग और भागीदारी के लिए मैं उनका आभारी हूं। जैक डोर्सी के नेतृत्व में कंपनी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं मैं उनको आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा, इस समय पूरी दुनिया हमें देख रही है। आज के इस समाचार को लेकर लोग अलग-अलग विचार प्रदर्शित करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वो ट्विटर और हमारे भविष्य की परवाह करते हैं। यह इसका संकेत है कि हमारे काम का महत्व है। आइए दुनिया को ट्विटर की पूरी क्षमताएं दिखाएं।


दिग्गज टेक कंपनियों के साथ कर चुके हैं काम
ट्विटर के साथ जुड़ने से पहले पराग अग्रवाल याहू, माइक्रोसॉफ्ट और एटीएंडटी जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। पराग अग्रवाल की नियुक्ति के अलावा ट्विटर ने 2016 से कंपनी के बोर्ड सदस्य ब्रेट टेलर को तत्काल प्रभाव से बोर्ड का स्वतंत्र अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed