फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian man attacks people with knife in Tel Aviv of Israel seven residents injured

Israel: फिलिस्तीनी नागरिक ने तेल-अवीव में लोगों पर चाकू से किया हमला, सात रहवासी घायल

Wed, 05 Jul 2023 03:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 03:58 AM IST
सार

डॉक्टर मैगन डेविड एडोम ने बताया कि हमला तेल-अवीव शहर वाणिज्यिक क्षेत्र में हुआ था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल गंभीर हैं। बस स्टॉप के पास पांच लोग तो वहीं फुटपाथ पर एक महिला पड़ी थी। हमले में तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है।

विज्ञापन
Palestinian man attacks people with knife in Tel Aviv of Israel seven residents injured
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

इस्राइल के तेल-अवीव शहर में एक फिलिस्तीनी नागरिक ने हमला कर दिया। हमले में सात लोग घायल हो गए। फिलिस्तीनी नागरिक ने पैदल चल रहे लोगों के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी, जिसे गोली मारकर गिरा दिया गया। हमास ने घटना की सराहना की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
डॉक्टर मैगन डेविड एडोम ने बताया कि हमला तेल-अवीव शहर वाणिज्यिक क्षेत्र में हुआ था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल गंभीर हैं। बस स्टॉप के पास पांच लोग तो वहीं फुटपाथ पर एक महिला पड़ी थी। हमले में तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान अबेद अल-वहाब खलीला के रूप में हुई है। वह कार से इलाके में पहुंचा। इस दौरान उसने पैदल चल रहे कुछ लोगों पर कार चढ़ा दी थी। इसके बाद वह कार से उतरा और आसपास के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसका संबंध किसी आतंकी संगठन से है। हमास ने घटना की तारीफ की।

विज्ञापन

इस्राइल ने वेस्ट बैंक पर किया हमला
तेल-अवीव ने मंगलवार को वेस्ट बैंक पर जोरदार हमला किया था। वेस्ट बैंक फिलिस्तीनी आतंकियों का गढ़ है, जहां उनके हथियारों का जखीरा भी रखा है। हमले में 11 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, करीब 100 लोग घायल हैं। तेल-अवीव में हुए हमले को वेस्ट बैंक के हमले की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहरीन ने की इस्राइल की अलोचना
बहरीन ने वेस्ट बैंक में हुए इस्राइली हमले की निंदा की है। हमले की आलोचना करते हुए बहरीन के विदेश मंत्रालय शांति की अपील की। मंत्रालय ने इस्राइल से आह्वान किया है कि वेस्ट बैंक में सैन्य अभियान को समाप्त करें। उन्होंने हिंसा रोकने की मांग की। विदेश मंत्रालय ने फिलिस्तीन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed