फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistans nuclear proliferation is again coming under scrutiny as Turkeys quest for nuclear weapons

तुर्की बनाना चाहता है परमाणु बम, पाकिस्तान पर तकनीक बेचने का शक

Wed, 23 Oct 2019 08:43 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 23 Oct 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Pakistans nuclear proliferation is again coming under scrutiny as Turkeys quest for nuclear weapons
इमरान खान-एर्दोगन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पाकिस्तान का परमाणु प्रसार एक बार फिर जांच के दायरे में आ गया है क्योंकि तुर्की ने परमाणु बम बनाने की इच्छा जाहिर की है। लगभग 15 साल पहले पाकिस्तान के परमाणु तस्कर अब्दुल कादिर खान ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसने कुछ देशों को परमाणु तकनीक बेची और उसका अवैध निर्यात किया था।

विज्ञापन


यह मामला अब एक बार फिर से गर्म हुआ है क्योंकि तुर्की के राष्ट्रपति रेसे तैय्यप एर्दोगन ने पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान तुर्की को परमाणु शक्ति वाला देश बनाने की इच्छा जाहिर की है। उनके इस बयान ने अमेरिका में हलचल पैदा कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'कुछ देशों के पास परमाणु युद्धक वाली मिसाइलें हैं। लेकिन पश्चिम का कहना है कि हम उन्हें नहीं बना सकते। इसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता।' न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट ने सोमवार को सवाल उठाते हुए कहा, 'यदि अमेरिका तुर्की नेता को अपने कुर्द सहयोगियों को बर्बाद करने से नहीं रोक सका तो वह कैसे उन्हें परमाणु हथियार बनाने से रोकेगा या ईरान की तरह परमाणु तकनीक को इकट्ठा करने से कैसे रोक सकता है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की पहले से ही बम बनाने के प्रोग्राम पर काम कर रहा है। उसके पास यूरेनियम का भंडार है और रिसर्च रिएक्टर हैं। उसके दुनिया के मशहूर परमाणु तकनीक की कालाबजारी करने वाले पाकिस्तान के अब्दुल कादीर खान के साथ संदिग्ध रिश्ते हैं। खान के नेटवर्क पर लंदन के थिंकटैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज ने खान के परमाणु कालाबजारी के नेटवर्क पर एक शोध किया है। 

जिसमें बताया गया है कि तुर्की की कंपनियों ने अब्दुल कादिर खान को यूरोप से परमाणु सामग्रियों को आयात करने में मदद की है। रिपोर्ट में बतया गया है कि पाकिस्तान के इस परमाणु वैज्ञानिक पर उत्तर कोरिया, ईरान और लीबिया को परमाणु तकनीक बेचने का आरोप है। अब खुफिया रिपोर्ट की मानें तो इस तरह की चर्चाएं हैं कि तुर्की उसका चौथा ग्राहक है।


खान का परमामु नेटवर्क मलयेशिया तक फैला हुआ है। पाकिस्तान द्वारा परमाणु तकनीक बेचे जाने की बात 2004-05 में सामने आई थी। उस दौरान बुश प्रशासन को पाकिस्तान की जरुरत थी क्योंकि उसने अफगानिस्तान युद्ध में अमेरिका की मदद की थी। उसी समय खान ने टीवी पर परमाणु तकनीक बेचने की बात को स्वीकार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed