फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani woman journalist in Balochistan allegedly shot dead

पाकिस्तान में महिला पत्रकार की हत्या, सरकारी टीवी चैनल के एंकर को मारी गोली

Sun, 06 Sep 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Sep 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistani woman journalist in Balochistan allegedly shot dead
Shaheena Shaheen Baloch - फोटो : Facebook

विज्ञापन

पाकिस्तान में शनिवार को एक महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहीना शाहीन बलोच नाम की पत्रकार सरकारी टीवी चैनल में एंकर और रिपोर्टर थीं। कुछ दिनों पहले ही उनका बलूचिस्तान के तुरबत में तबादला किया गया था। हत्या में पत्रकार के पति के भी शामिल होने का आरोप है।
 

युवा पत्रकार थीं शाहीन
शाहीन पहले इस्लामाबाद में एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करतीं थीं। इसके बाद उनका चयन सरकारी टीवी चैनल में हो गया। इस्लामाबाद में कुछ महीने रहने के बाद शाहीन का तबादला बलूचिस्तान के तुरबत में हो गया। वे एक स्थानीय मैगजीन की संपादक भी थीं। 27 साल की शाहीन क्वेटा यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहीं थीं।

विज्ञापन

 

घर में घुसकर की गई हत्या
शाहीन की हत्या उनके घर में घुसकर की गई। पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही शाहीन पर गोलियां चलाईं। शाहीन को पांच गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति शाहीन को कार में लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन, वो कुछ देर बाद गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शाहीन के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। इनमें शाहीन के पति का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि उसके पति ने ही शाहीन को मार डाला, क्योंकि वह बलूचिस्तान में काफी मशहूर हो रही थी। 2018 की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया था कि बलूचिस्तान में सम्मान के नाम पर 30 महिलाओं सहित 50 लोग मारे गए थे। यह रिपोर्ट द ऑरात फाउंडेशन द्वारा जारी की गई थी। यह संगठन महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही थी।

पाकिस्तान में पत्रकार नहीं हैं सुरक्षित!
बता दें कि, शाहीन से पहले पिछले साल मई में उरूज इकबाल नामक महिला पत्रकार की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। वे एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करती थीं। परिवार ने एक स्थानीय नेता पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था लेकिन, पुलिस ने इसे खारिज कर दिया था। अब तक कातिलों का पता नहीं लगाया जा सका है। उरूज की हत्या उनके ऑफिस के बाहर की गई थी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1992 से अब तक यानी 28 साल में पाकिस्तान में 61 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। इसी हफ्ते प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक साक्षात्कार में पाकिस्तान में पत्रकारों को सुरक्षित बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed