फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani petroleum minister claimed that pakistan will import oil from russia in cheapest price

Pakistan: पाकिस्तानी मंत्री का दावा- अगले महीने रूस से आएगा सस्ता तेल, गरीब और अमीर के लिए होंगे अलग-अलग दाम

Mon, 03 Apr 2023 12:56 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 03 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

पाकिस्तानी पेट्रोलियम डिवीजन काफी समय से रूस से 50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रहा था, जो अमेरिका से 10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कम है। हालांकि, रूस से समुद्री रास्ते से तेल आने में करीब एक महीना लग जाएगा। तेल सौदे में शामिल अधिकारियों ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले पेमेंट का तरीका, शिपिंग लागत और बीमा लागत जैसी शर्तें पूरी कर ली गई थीं।

विज्ञापन
Pakistani petroleum minister claimed that pakistan will import oil from russia in cheapest price
पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्यमंत्री मुसादिक मलिक - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्यमंत्री मुसादिक मलिक ने सोमवार को दावा किया है कि अगले महीने रूस से सस्ते तेल की खेप देश पहुंच जाएगी। मंत्री का कहना है कि इस्लामाबाद ने मॉस्को के साथ समझौता किया है। तेल की पहली खेप अगले महीने कार्गो से पाकिस्तान पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

मलिक ने जनता को आश्वत किया है कि सरकार लोगों को सस्ता तेल उपलब्ध कराएगी। गरीब और अमीर वर्ग के लिए अलग-अलग दाम तय किए जाएंगे। पाकिस्तान राजकोषीय परेशानी से जूझ रहा है, इसलिए हम तलाश में थे कि कैसे हम सस्ते दामों में तेल आयात कर सकें। सरकार ने इस ओर काम किया और अब उम्मीद है कि अमीर और गरीब वर्ग के लिए अलग-अलग बिलिंग की जाएगी। टैरिफ की घोषणा के बाद से समाज के गरीब वर्ग को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री ने किया दावा
बता दें, पाकिस्तानी पेट्रोलियम डिवीजन काफी समय से रूस से 50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रहा था, जो अमेरिका से 10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कम है। हालांकि, रूस से समुद्री रास्ते से तेल आने में करीब एक महीना लग जाएगा। तेल सौदे में शामिल अधिकारियों ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले पेमेंट का तरीका, शिपिंग लागत और बीमा लागत जैसी शर्तें पूरी कर ली गई थी। रूस के साथ तेल समझौता, पाकिस्तान की राजनीति में भी एक विवादित मुद्दा था। पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने ही ऐसी विदेश नीति बनाई थी, जिसमें भारत की तरह पाकिस्तान को भी सस्ते में रूस से तेल मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक भी रूस के दौरे पर गए थे
हालांकि, मौजूदा सरकार ने भी तेल आयात के लिए मॉस्को के साथ समझौते करने का प्रयास किया था। अक्टूबर 2022 में वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा था कि देश रूस से तेल डिस्काउंट पर खरीदने की तैयारी कर रहा है। बाद में तेल और गैस आपूर्ति के लिए मलिक भी रूस के दौरे पर गए थे। इसके अलावा जनवरी में रूसी प्रतिनिधिमंडल समझौते को अंतिम रूप देने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed