फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani journalist Arshad Sharif murder well-planned says Kenya Human Rights Commission News in Hindi

Pakistan: हादसा नहीं सुनियोजित साजिश थी पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या, केन्याई मानवाधिकार आयोग का दावा

Fri, 18 Nov 2022 10:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Nov 2022 10:39 AM IST
सार

एआरवाई टीवी के पूर्व एंकर शरीफ (49 वर्षीय) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान के नजदीकियों के लिए जाने जाते थे। इस साल के शुरुआत में उनके खिलाफ देशद्रोह आरोप में मामले दर्ज किए थे।

विज्ञापन
Pakistani journalist Arshad Sharif murder well-planned says  Kenya Human Rights Commission News in Hindi
पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या मामले में केन्या के मानवाधिकार आयोग ने बड़ा खुलासा किया है। आयोग की ओर से कहा गया है कि पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। 

विज्ञापन


केन्याई मानवाधिकार आयोग के वरिष्ठ प्रोग्राम एडवाइजर मार्टिन मावेनजिना ने एक पाकिस्तानी चैनल से कहा कि 23 अक्तूबर को अरशद शरीफ की हत्या की गई थी। चार नवंबर को केन्याई ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया कि उन पर करीब से दो गोलियां चलाई गई थीं। केन्याई अधिकारी ने कहा कि इस मामले में यह बड़ा तथ्य है, जो बहुत कुछ इशारा करता है। 
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों को अरशद शरीफ के बारे में कैसे पता चला 
केन्याई अधिाकरी ने कहा, अरशद शरीफ मामले में कई सवाल उठते हैं। सुरक्षा अधिकारियों को उस विशिष्ट स्थान पर अरशद शरीफ की मौजूदगी का पता कैसे चला? और दावा किया गया कि वह गलत पहचान के बहाने वहां छिप गए थे। उन्होंने कहा, केन्या पुलिस इस मालमे में दोषी है। इस मामले में कहा गया है कि शरीफ जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, वह V8 लैंड क्रूजर थी। यह गाड़ी कैबिनेट सदस्यों, सांसदों और वीआईपी द्वारा उपयोग की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ के हमलावरों को मिली थी ट्रेनिंग 
केन्याई वकील और अधिकारी की ओर से दावा किया गया कि शरीफ के हमलावरों को लंबे समय से प्रशिक्षित किया जा रहा था। क्योंकि, आम तौर पर एक चलते वाहन में किसी व्यक्ति पर हेडशॉट लगाना मुश्किल होता है। 

इमरान के करीबी थे शरीफ
एआरवाई टीवी के पूर्व एंकर शरीफ (49 वर्षीय) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान के नजदीकियों के लिए जाने जाते थे। इस साल के शुरुआत में एजेंसियों ने उनके खिलाफ देशद्रोह और राज्य विरोधी नैरेटिव को आगे बढ़ाने के आरोप में मामले दर्ज किए थे। इसके बाद वह देश से छोड़कर भाग गए थे। वह पहले दुबई पहुंचे, फिर लंदन और फिर केन्या। 

 

23 अक्तूबर को हुई थी हत्या 
पिछले महीने 23 अक्तूबर को केन्या की राजधानी नैरोबी से मात्र एक घंटे की दूरी पर एक पुलिस चौकी के सामने उनपर गोलियां चलाई गईं थीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना से देश में कोहराम मच गया। केन्याई पुलिस ने बाद में कहा था कि एक बच्चे के अपहरण के मामले में वह इसी तरह की कार की तलाशी ले रही थी और गलत पहचान के कारण उनपर गोलियां चलाईं गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed