फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Hindu MP appealed to the government said Hindus are being attacked please protect us

Pakistan: पाकिस्तानी हिंदू सांसद ने सरकार से की अपील, कहा- हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं; हमारी रक्षा करें

Fri, 28 Jul 2023 05:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 05:15 AM IST
सार

सासंद केसू मल खील दास ने ट्वीट कर कहा कि हम हिंदू अपनी धरती पाकिस्तान के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। यह हमारा देश है। पाकिस्तान हमारा है। हम पाकिस्तान के नागरिक हैं। राज्य का काम हमारी सुरक्षा करना है। बता दें, हाल ही में सिंध प्रांत के काशमोर के घौसपुर इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Pakistani Hindu MP appealed to the government said Hindus are being attacked please protect us
Kesoo Mal Kheeal Das - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के हिंदू सासंद ने देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की है। सासंद ने पाकिस्तानी सरकार से आग्रह किया है कि आरोपियो के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए और हिंदू समुदाय की रक्षा की जाए। सासंद पाकिस्तान में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दुख जाहिर किया है।

विज्ञापन

पढ़िए, पाकिस्तान में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार की कहानी
सासंद केसू मल खील दास ने ट्वीट कर कहा कि हम हिंदू अपनी धरती पाकिस्तान के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। यह हमारा देश है। पाकिस्तान हमारा है। हम पाकिस्तान के नागरिक हैं। राज्य का काम हमारी सुरक्षा करना है। बता दें, हाल ही में सिंध प्रांत के काशमोर के घौसपुर इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सांसद ने बुधवार को संसद में सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डकैतों के निशाने पर सिर्फ हिंदू ही नहीं हैं। बल्कि, काश्मोर, सक्कर, कंधकोट और राजनपुर जैसे कई इलाकों के मुस्लिम भी परेशान हैं। उनकी स्थिति भी उतनी ही खराब है। हिंदू इन धमकियों से नहीं डरता है। हम अपने देश के लिए मर सकते हैं। हम पाकिस्तान नहीं छोड़ सकते। हिंदू सांसदों के अलावा अन्य सांसदों ने भी इसपर चिंता जाहिर की।

विज्ञापन

संसद अध्यक्ष ने दिया हिंदू सांसद का साथ
विदेशी मीडिया के अनुसार, संसद अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने हिंदू समुदाय के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। अशरफ ने कहा कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। हिंदुओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना राज्य की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा, जमात-ए-इस्लामी के सांसद अकबर अली चित्राली ने कहा कि पाकिस्तानी संविधान के तहत हर नागरिक समान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हिंदू समुदाय के लिए मुस्लिम उनके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमला सामान्य सा हो गया है। हाल ही में, 150 साल पुराने एक मंदिर को कराची में ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed