{"_id":"63ee4d592ba3a175e2028674","slug":"pakistani-court-grants-bail-to-rashid-ahmed-in-case-linked-to-allegations-against-former-president-zardari-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ आरोपों से जुड़े मामले में रशीद अहमद को जमानत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ आरोपों से जुड़े मामले में रशीद अहमद को जमानत, जानें पूरा मामला
Thu, 16 Feb 2023 09:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:08 PM IST
सार
शेख रशीद को पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता राजा इनायत उर रहमान की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। पीपीपी नेता ने इस्लामाबाद के आबपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी और शिकायत में कहा था कि शेख रशीद ने आरोप लगाया है कि पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
शेख रशीद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री और पीटीआई के प्रमुख इमरान खान के करीबी शेख रशीद अहमद अब जेल से बाहर आ सकेंगे। गुरुवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। शेख रशीद को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोपों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अहमद ने जमानत के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का दरवाजा खटखटाया था, जहां न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की। पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद को इस्लामाबाद पुलिस ने दो फरवरी गुरुवार को मुर्री मोटरवे गिरफ्तार किया था। शेख रशीद के साथ उनके भतीजे शेख रशीद शफीक को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के प्रमुख शेख राशिद अहमद को दो दिन की रिमांड में भेज दिया था।
विज्ञापन
शेख रशीद को पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता राजा इनायत उर रहमान की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। पीपीपी नेता ने इस्लामाबाद के आबपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी और शिकायत में कहा था कि शेख रशीद ने आरोप लगाया है कि पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे हैं। शेख रशीद ने कहा था कि आसिफ जरदारी ने भ्रष्टाचार से बहुत पैसा कमाया है और इस पैसे को उन्होंने आतंकी संगठनों में निवेश किया है। जरदारी ने एक आतंकी संगठन को पैसे देकर इमरान खान को मारने की साजिश रची है। शेख रशीद के इस बयान पर पीपीपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
कौन हैं शेख रशीद
शेख राशीद अवामी मुस्लिम लीग के मुखिया हैं और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं। इमरान खान की सरकार में ही शेख राशीद ने पाकिस्तान के गृह मंत्री का पद संभाला था। गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस ने पीटीआई नेता और इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार किया था।