फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani clerics issue fatwa denouncing terrorism

Pakistan: पाकिस्तानी मौलवियों ने आतंकवाद की निंदा करते हुए फतवा जारी किया

Tue, 10 Jan 2023 03:16 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद।
पीटीआई, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Jan 2023 03:16 AM IST
सार

अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दारुल उलूम पेशावर और जामिया दारुल उलूम हक्कानिया सहित कई मदरसों से जुड़े मौलवियों ने फतवा जारी किया है, जिसमें राज्य की पुलिस और सेना के खिलाफ हथियार उठाने को शरिया (इस्लामी कानून) में "हराम" (निषिद्ध) बताया गया है।

विज्ञापन
Pakistani clerics issue fatwa denouncing terrorism
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के जाने-माने मौलवियों ने सोमवार को आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों की निंदा करते हुए देश भर में आतंकवादियों द्वारा हमलों में बढ़ोतरी के बीच एक फतवा (धार्मिक फरमान) जारी किया।

विज्ञापन


हर किसी को जिहाद की घोषणा करने का अधिकार नहीं
जियो टीवी की सूचना के मुताबिक, अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दारुल उलूम पेशावर और जामिया दारुल उलूम हक्कानिया सहित कई मदरसों से जुड़े मौलवियों ने फतवा जारी किया है, जिसमें राज्य की पुलिस और सेना के खिलाफ हथियार उठाने को शरिया (इस्लामी कानून) में "हराम" (निषिद्ध) बताया गया है। उग्रवाद प्रभावित प्रांत के मौलवियों द्वारा जारी फतवे में घोषणा की गई है कि केवल इस्लामिक स्टेट के प्रमुख को "जिहाद" (पवित्र युद्ध) घोषित करने का विशेषाधिकार है। फतवे में कहा गया है कि हर किसी को जिहाद की घोषणा करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया है कि पुलिस और सैन्य कर्मियों के खिलाफ हथियार उठाना शरिया और देश दोनों के खिलाफ है, और जो कोई भी पाकिस्तान के संविधान और कानूनों के खिलाफ विद्रोह करता है, उसे कानून के अनुसार दंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


14 पेज का फतवा किया गया जारी
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मौलाना कारी एहसानुल हक, मुफ्ती सुभानल्लाह जान, डॉ मौलाना अताउर रहमान, मौलाना हुसैन अहमद, मुफ्ती मुख्तरुल्लाह हक्कानी, अल्लामा आबिद हुसैन शाकरी और मौलाना अब्दुल करीम सहित विभिन्न विद्यालयों के धार्मिक विद्वानों द्वारा 14 पेज के फतवे पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह फतवा प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में सुरक्षा बलों पर हमलों को तेज करने के बाद जारी किया गया है।


दो दिन पहले टीटीपी प्रमुख मुफ्ती नूर वली महसूद ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि उनका समूह पाकिस्तान के धार्मिक विद्वानों के "मार्गदर्शन के लिए खुला" है यदि वे मानते हैं कि "हमारे जिहाद की दिशा" गलत है। उसके बाद यह फतवा जारी किया गया। 

बता दें कि टीटीपी, जिसका अफगानिस्तान के तालिबान के साथ वैचारिक संबंध है, ने पिछले साल लगभग 100 से अधिक हमलों को अंजाम दिया था। इनमें से अधिकांश हमले अगस्त के बाद हुए, जब टीटीपी समूह की पाकिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता लड़खड़ाने लगी। पिछले साल नवंबर में टीटीपी ने जून 2022 में पाक सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को वापस ले लिया था और अपने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों पर हमले करने का आदेश दिया था।


माना जाता है कि टीटीपी के अल-कायदा से भी करीबी संबंध हैं। टीटीपी ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पीएमएल-एन और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी की पीपीपी के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की धमकी दी थी। टीटीपी ने कहा था कि अगर सत्ताधारी गठबंधन उग्रवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाता रहा तो उनके नेताओं को निशाना बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed