फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani cleric sons arrested in sexual assault case

पाकिस्तान: मौलाना का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद बेटों ने पीड़ित को दी थी धमकी, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Jun 2021 01:58 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 01:58 PM IST
सार

 पुलिस ने मुफ्ती के दोनों बेटों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने पीड़ित को अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसी कड़ी में पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। आरोपियों के पिता पर यौन शोषण का आरोप है। 

विज्ञापन
Pakistani cleric sons arrested in sexual assault case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में एक मदरसे के बुजुर्ग मुफ्ती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कर रही लाहौर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।  अपराध जांच एजेंसी (सीआईडी) ने मुफ्ती के दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मुफ्ती अज़ीज़ुर रहमान के बेटे अल्ताफ़ुर रहमान और अतीकुर रहमान को सीआईडी ने अलग-अलग छापे के दौरान पकड़ा है। मुफ्ती के दोनों बेटों ने अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करने वालों को गंभीर परिणाम भुगताने की चेतावनी दी थी, इस मामले में पीड़ित ने लाहौर पुलिस से शिकायत की। इसी आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहींं मुफ्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस एक या दो दिन के भीतर उसे अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
रहमान को पकड़ने लिए छापेमारी का नेतृत्व करने वाले लाहौर मॉडल टाउन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हसनैन हैदर ने कहा कि मौलवी को लाहौर वापस लाया गया है जहां उस पर मुकदमा चलाया जाएगा। पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) इनाम गनी ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ली है। उन्होंने ट्वीट में कहा, " उनसे पूछताछ की जा रही है, इसमें फॉरेंसिक जांच एजेंसी की भी मदद ली जाएगी। जल्द ही इस मामले को उजागर कर दोषी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बाल शोषणकर्ताओं से बच्चों को बचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन


मौलवी ने खुद को बेगुनाह बताया
बता दें कि पिछले हफ्ते, पुलिस ने मदरसे के एक मौलाना पर बच्चे के साथ यौन शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया था। मुफ्ती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद लाहौर में खलबली मच गई थी। इस बीच, मुफ्ती रहमान ने एक वीडियो संदेश में अपनी बेगुनाही का दावा किया था। मुफ्ती ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लड़के ने उसे पानी में नशीली दवा मिलाकर दिया था, जिसके कारण वह होश में नहीं था। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्ती के दोनों बेटों ने पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया था। साथ ही कहा था कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो पीड़ित परिवार को गंभीर परिणाम भुगतान पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed