फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani army action in Waziristan, two Taliban fighters killed

वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई, दो तालिबानी लड़ाके ढेर

Mon, 18 Jan 2021 05:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Jan 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Pakistani army action in Waziristan, two Taliban fighters killed
तालिबान - फोटो : twitter

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के एक पूर्व गढ़ पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को कार्रवाई की और दो तालिबान लड़ाकों को मार गिराया। मारे गए इन लड़ाकों में एक के गत अक्टूबर में हुए उस हमले में शामिल होने का संदेह है जिसमें छह सैनिक मारे गए थे। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की सेना ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में की गई इस कार्रवाई में तीसरा संदिग्ध गिरफ्तार कर लिया गया। सेना ने कहा कि उसकी यह कार्रवाई गुप्तचर सूचना पर आधारित थी। तीन महीने पहले क्षेत्र में हुए एक बम हमले में छह सैनिक मारे गए थे। सेना के इस बयान में और कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हाल के महीनों में अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों में सैनिकों पर हमले बढ़ा दिए हैं। इससे यह आशंका उत्पन्न हुई है कि आतंकवादी फिर से एकजुट हो रहे हैं। उत्तर एवं दक्षिण वजीरिस्तान जिले स्थानीय एवं विदेशी आतंकवादियों के लिए मुख्य गढ़ हुआ करते थे। पाकिस्तानी सेना ने 2015 में कई अभियानों के बाद इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed