फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Zardari says, Musharraf should face court if he is brave

जरदारी बोले- मुशर्रफ साहसी हैं तो कोर्ट का करें सामना, बेटियों ने कहा- डरपोक और भगौड़ा

Sat, 23 Sep 2017 06:08 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sat, 23 Sep 2017 06:08 AM IST
विज्ञापन
Zardari says, Musharraf should face court if he is brave

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शुक्रवार को पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ को उनके उन आरोपों पर आड़े हाथों लिया है, जिसमें मुशर्रफ ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए जरदारी को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन


जरदारी ने कहा कि पूर्व तानाशाह मुशर्रफ में अगर थोड़ा भी साहस है तो वह देश लौटकर अदालत का सामना करें। बृहस्पतिवार को मुशर्रफ ने  बेनजीर और मुर्तजा भुट्टो की हत्या के लिए बेनजीर के पति पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेनजीर की हत्या के लिए उनके पति जरदारी जिम्मेदार : मुशर्रफ
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष 62 वर्षीय जरदारी ने कहा कि मुर्तजा भुट्टो की हत्या के लिए मुशर्रफ द्वारा मुझे और बेनजीर पर आरोप लगाया गया है। इतिहास इस तरह के आरोपों से भरा है। आरोपों की राजनीति दशकों पुरानी देन है। अगर मुशर्रफ में थोड़ा भी साहस है तो वह अदालत के सामने पेश हों। 

 

डरपोक और भगोड़ा है मुशर्रफ : बेनजीर की बेटियां 

Zardari says, Musharraf should face court if he is brave
Asifa Bhutto Zardari

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर की छोटी बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी और बड़ी बेटी बख्तावर भुट्टो ने पूर्व राष्ट्रपति जनरल मुशर्रफ को हत्यारा और भगोड़ा कहा है। दोनों का कहना है कि भगोड़े मुशर्रफ को सार्वजनिक रूप से गलत बयानबाजी करने के बजाय कानून का सामना करना चाहिए।

मुशर्रफ द्वारा बेनजीर और मुर्तजा की हत्या के लिए जरदारी पर आरोप लगाए जाने के बाद बेनजीर की छोटी बेटी आसिफा भुट्टो ने ट्वीट कर कहा कि मैं मीडिया हाउस से निराश हूं कि वे एक हत्यारे को तवज्जो दे रहे हैं, जो भगोड़ा है। मुशर्रफ को शर्म आनी चाहिए, जो पीड़ित पर आरोप लगा रहा है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानः बेनजीर भुट्टो की बेटी ने रमजान कानून को झुठलाया, कहा-उपवास नहीं करने पर होती है सजा

पूर्व तानाशाह को कानून का सामना करना चाहिए। बेनजीर की बड़ी बेटी बख्तावर ने भी ट्वीट कर मुशर्रफ की आलोचना की है। बख्तावर ने कहा कि मुशर्रफ को सार्वजनिक रूप से बयानबाजी बंद करनी चाहिए और पाकिस्तान की अदालत में आकर बयान दे।

मुशर्रफ डरपोक है, उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वह डरपोक की तरह इधर-उधर भागा-भागा फिर रहा है। मुशर्रफ को गोल्फ कोर्स में व्यस्त होने की बजाय अदालत का सामना करना चाहिए।
 
बहरहाल, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के  नेता खुर्शीद शाह ने कहा कि अगर जरदारी और तहरीक-ए तालिबान के प्रमुख बैतुल्लाह मसूद के बीच नजदीकी रिश्ते थे तो मुशर्रफ ने इसका खुलासा पहले क्यों नहीं किया। पिछले महीने अदालत द्वारा बेनजीर हत्या मामले में पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जनरल मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद से वह मीडिया में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed