फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   according to Musharraf, Zardari is responsible for Benazir murder

बेनजीर की हत्या के लिए उनके पति जरदारी जिम्मेदार : मुशर्रफ

Fri, 22 Sep 2017 04:56 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Fri, 22 Sep 2017 04:56 AM IST
विज्ञापन
according to Musharraf, Zardari is responsible for Benazir murder

पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने गुरुवार को दावा किया कि आसिफ अली जरदारी अपनी पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। मुशर्रफ ने आरोप लगाया कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री की हत्या से सबसे अधिक फायदा पीपुल्स पार्टी ऑफ पाकिस्तान के नेता और उनके पति आसिफ अली जरदारी को हुआ।

विज्ञापन


पीपीपी प्रमुख और दो बार की प्रधानमंत्री 54 वर्षीय बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी के लिआकत बाग में एक चुनावी रैली के दौरान गोलियों और बम से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में भुट्टो के अलावा 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व सेना प्रमुख जनरल मुशर्रफ ने इस संबंध में फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा कि आसिफ अली जरदारी भुट्टो परिवार के खात्मे के लिए जिम्मेदार हैं और बेनजीर और मुर्तजा भुट्टो की हत्या में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व मिलिटरी चीफ ने कहा कि जब भी कोई हत्या होती है तो पहले यह देखा जाना जरूरी है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ। मुशर्रफ को इस हत्या मामले में भगोड़ा करार दिया गया है। बकौल भुट्टो, ‘इस मामले में मुझे सबकुछ खोना पड़ा।


मैं सत्ता में था और इस हत्याकांड ने मेरी सरकार को कठिन परिस्थितियों में ला खड़ा किया। केवल एक ही शख्स था, जिसे बेनजीर की हत्या से केवल और केवल फायदा होना था और वह शख्स आसिफ अली जरदारी थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed