फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   woman who was believed to have been murdered eight years ago, was arrested

8 साल पहले मरी लड़की जब जिंदा सामने आई तो सन्न रह गए लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 02 Apr 2018 02:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
woman who was believed to have been murdered eight years ago, was arrested

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आठ साल पहले उसके पति ने मार दिया था। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि गिरफ्तार की गई महिला की मां ने आठ साल पहले कहा था और अपने दामाद को गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया था। 

विज्ञापन


गिरफ्तार की गई 30 साल की इस महिला का नाम आसमा बीबी है। जोकि नाम बदलकर झेलम में अपने गांव लौटी थी। उसने अपना नाम बदलकर नीलम रख लिया था। आपको बता दें कि इस महिला के साथ उसके दूसरे पति और 6 बच्चों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आसमा के पहले पति के घरवालों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। झेलम पुलिस ने बताया कि आसमा ने 2009 में इबरार अहमद से शादी की थी और 2010 में वह अचानक गायब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमा की मां ने आरोप लगाया कि इबरार ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने इबरार को गिरफ्तार कर लिया और धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया। 

पुलिस ने बताया कि आसमा की हत्या नहीं हुई थी बल्कि वह नजदीकी गांव के नजीर अहमद के साथ भाग गई और उसके साथ दूसरी शादी करके दुबई चली गयी। पिछले 8 सालों में उसने 6 बच्चों को जन्म दिया। आसमा अपने परिवार के साथ तब वापस आयी जब उसके दूसरे पति की दुबई में नौकरी छूट गई। 


पुलिस ने बताया कि हमने आसमा और उसके दूसरे पति के खिलाफ सेक्शन 494 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि आसमा ने पहले पति से बिना तलाक लिए दूसरी शादी की। वहीं आसमा ने बताया कि उसके घर वालों ने इबरार से जबरदस्ती शादी की थी इसलिए उसने ये कदम उठाया। आसमा ने यह भी कहा कि वह अहमद से प्यार करती है और  दुबई में ही स्थापित होने की कोशिश कर रही थी। उसे कोई पछतावा नहीं है। हालांकि 50 हजार के दो बांड भरवाने के बाद झेलम सिविल जज ने आसमा की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed