फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Why samadhikapakistan trending on Twitter?

तो इसलिए ट्रेंड कर रहा है समधी का पाकिस्तान

Thu, 28 Jan 2016 02:10 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
Why samadhikapakistan trending on Twitter?

पाकिस्तान में ट्विटर पर #SamdhiKapakistan ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग में एक घंटे के भीतर लगभग सात हजार ट्वीट किए गए हैं। दरअसल पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री इसहाक डार के पासपोर्ट को लाहौर से इस्लामाबाद पहुँचाने के लिए 20 हजार रुपए टैक्सी पर खर्च किए गए।

विज्ञापन


इसहाक डार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समधी हैं। उनके बेटे की शादी नवाज की बेटी से हुई है। इस मामले से जुड़े दस्तावेज भी ट्विटर पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता का पता नहीं चल सका है और न ही प्रधानमंत्री नवाज शरीफ या उनके समधी की ओर से ही इस बारे में कोई बयान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वह ट्वीट जिससे लोगों ने निकाली भड़ास

Why samadhikapakistan trending on Twitter?

अवामी नुमाइंदा नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "वे जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई शर्म नहीं आ रही है। बेशर्म शासक।"

फरहान खान विर्क ने एक दस्तावेज की तस्वीर के साथ लिखा, "सिर्फ इसहाक डार का पासपोर्ट पहुँचाने के लिए 20 हजार खर्च।" आयशा बलोच ने एक बदहाल सरकारी अस्पताल की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "पैसा न होने की वजह से सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है लेकिन समधी की प्राथमिकताएं कुछ और हैं।"

आब-ए-कौसर ने ट्वीट किया, "एक सामान्य आदमी लाहौर से इजलो हजार रुपए में जा सकता है लेकिन इसहाक डार के पासपोर्ट के लिए 20000 खर्च होते हैं।" फातमा हसीन ने ट्वीट किया, "इसहाक डार जनता का पैसा खर्च कर सकते हैं लेकिन जनता को सरकारी स्कूल के बाहर सुरक्षा नहीं मिल सकती।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed