{"_id":"59be31ff4f1c1bb2688b4fc3","slug":"what-will-happen-to-sharif-s-begum-kulsoom-nawaz-in-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में शरीफ की बेगम कुलसुम नवाज का क्या होगा?","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
चुनाव में शरीफ की बेगम कुलसुम नवाज का क्या होगा?
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
Kulsoom Nawaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद उनकी खाली हुई सीट पर रविवार को चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) से उनकी पत्नी कुलसुम नवाज लाहौर संसदीय क्षेत्र से मैदान में हैं।
विज्ञापन
लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में अदालत की ओर से दोषी पाये जाने के बावजूद नवाज परिवार का करिश्मा जनता में कम नहीं हुआ है। बातचीत में स्थानीय लोग भ्रष्टाचार के मामलों से नाराज तो लगते हैं, लेकिन जब चुनाव की बात आती है तो उनकी पसंद नवाज खानदान ही है।
विज्ञापन
पढ़ें: भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों में शरीफ और उनके बच्चों को समन जारी
विज्ञापन
पाकिस्तान का पंजाब
आम लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले से नवाज शरीफ देर-सबेर उबर जाएंगे। पंजाब पाकिस्तान का आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रांत है और उनकी पार्टी का इस इलाक़े में खासा दबदबा है। स्थानीय लोग भी मानते हैं कि भले ही नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामलों में फंस गए हैं लेकिन उन्होंने पंजाब और लाहौर के विकास में काफी योगदान किया है।
शायद यही वजह है कि इस चुनाव में भ्रष्टाचार कोई बड़ा मुद्दा नहीं बन पाया है। जब प्रधानमंत्री पद से शरीफ हटे थे तो कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री पद उन्हें सौंपा जाएगा। उनकी सीट से उनके भाई शाहबाज शरीफ को खड़ा करने की बात भी हुई थी। लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने शरीफ के वफादार शाहिद खकान अब्बासी को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी।
इससे ये नवाज शरीफ और उनके भाई के बीच अनबन की भी चर्चा उठी। शाहनवाज अशरफ इस समय पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हैं और अगर इस चुनाव में खड़े होते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होता और इसका मतलब है कि अपने गढ़ में ठीक ठाक चल रही सरकार के लिए मुश्किल खड़ा करना।
पढ़ें: पाकिस्तान बोला- हम अमेरिका को प्रभावित करने के लिए नहीं करते काम
चुनाव प्रचार
इसीलिए पार्टी नेता इसे बहुत समझबूझ कर उठाया गया कदम मानते हैं। चूंकि नवाज की पत्नी कुलसुम नवाज को गले का कैंसर हुआ है और उनका इलाज चल रहा है इसलिए चुनाव प्रचार की सारी जिम्मेदारी मरियम नवाज को दी गई है। मरियम नवाज बहुत तेज तर्रार नेता हैं और पंजाब में उनकी लोकप्रियता भी है।
सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोवर्स की अच्छी खासी संख्या है। उनकी तुलना, भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से की जाती है। इसलिए कुलकुम नवाज की गैर मौजूदगी में भी उनके चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं रखी जा रही है।