{"_id":"59ba8f6c4f1c1b1c688b492d","slug":"sharif-and-his-children-are-summoned-in-two-other-cases-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों में शरीफ और उनके बच्चों को समन जारी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों में शरीफ और उनके बच्चों को समन जारी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Sep 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
नवाज
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके बच्चों के खिलाफ देश की भ्रष्टाचार-निरोधक अदालत ने भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों में बृहस्पतिवार को समन जारी किया और 19 सितंबर को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित करने पर जताई सहमति
विज्ञापन
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा पिछले हफ्ते शरीफ उनके बच्चों और वित्त मंत्री इशहाक डार के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार अन्य मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद पाकिस्तान अदालत ने यह समन जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस्लामाबाद स्थित कोर्ट ने शरीफ उनके बच्चों - बेटी मरियम, बेटे हुसैन और हसन व दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) मोहम्मद सफदर को अजीजिया स्टील मिल, हिल मैटल और एवनफील्ड प्रॉपर्टी मामले में कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।
पढ़ें: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा- जज अपना स्कोर बढ़ाने के लिए नहीं देते फैसले
गौरतलब है कि ब्रिटेन में फ्लैगशिप इनवेस्टमेंट कंपनी में भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में कोर्ट ने बुधवार को शरीफ, उनके बेटों व बेटी को 19 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया था।