फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Waseem Akhtar to run Karachi via 'video link' from behind bars

कराची को जेल से ही चलाएंगे शहर के नए मेयर वसीम अख्तर

Thu, 25 Aug 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
Waseem Akhtar to run Karachi via 'video link' from behind bars
वसीम अख्तर - फोटो : रॉयटर्स
पाकिस्तान के कराची शहर को मेयर साहब जेल के भीतर से ही चलाएंगे। जेल में बंद पाकिस्तानी नेता वसीम अख्तर कराची के मेयर निर्वाचित हुए हैं। पाकिस्तानी संसद के पूर्व सदस्य वसीम के वकील ने बताया कि जेल में बंद अख्तर अपनी सेल से ही वीडियो लिंक के जरिए शहर को चलाएंगे।
विज्ञापन


वसीम  अख्तर मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता हैं। उन्हें पिछले महीने मिलिटेंट की सहायता करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। जब चुनाव के लिए मतदान हो रहा था तब वह पुलिस के वाहन में मतदान में हिस्सा लेने आए थे। अख्तर के वकील महफूज यार खान का कहना है कि अब जेल के अंदर ही मेयर का ऑफिस बनाया जाएगा। वहीं से मेयर वीडियो लिंक के जरिए  परिषद की बैठक करेंगे और काम-काज करेंगे। वकील के मुताबिक, वह पांच साल तक जेल के भीतर से कराची को चला सकता है।
विज्ञापन


वसीम अख्तर ने पिछले साल दिसंबर में स्थानीय चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि कानूनी अड़चनों के कारण वह कार्यभार नहीं संभाल सके थे। कराची शहर में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट की कड़ी पकड़ है। कराची को पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed