{"_id":"5c883ee6bdec2213e43a4391","slug":"viral-tea-stall-in-pakistan-dipicts-wing-commander-abhinandan-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय विज्ञापन के फर्जी वीडियो के बाद अब पाकिस्तान की दुकान में छपा अभिनंदन का फोटो","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
चाय विज्ञापन के फर्जी वीडियो के बाद अब पाकिस्तान की दुकान में छपा अभिनंदन का फोटो
Wed, 13 Mar 2019 04:51 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
वायरल तस्वीर (अभिनंदन)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान में भी लोगों को अपना दीवाना बना आए हैं। पाकिस्तान की एक चाय की दुकान में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर लगाई गई है। अभिनंदन की तस्वीर के साथ लिखा है 'ऐसी चाय जो दुश्मन को भी दोस्त बनाए।' दोस्ती की मिशाल पेश कर रही अभिनंदन की ये तस्वीर पाकिस्तान के किस क्षेत्र में लगी है ये तो पता नहीं लेकिन ट्विटर पर उमर फरूक नाम के एक शख्स ने इस तस्वीर को शेयर किया जिसके बाद से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
तस्वीर की प्रमाणिकता पर हम कोई दावा तो नहीं करते लेकिन अगर ये सच है तो पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वो जरिया बन सकते हैं जिससे दोनों देशों के बीच की दूरियां कम हो सके।
विज्ञापन
इससे पहले अभी हाल ही में पाकिस्तान के एक चाय का प्रचार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि शानदार चाय, धन्यवाद लेकिन बाद में पता चला था कि यह वीडियो फर्जी है और ऐसा फोटोशॉप के जरिए किया गया था।
विज्ञापन