{"_id":"591fe4d84f1c1b8523f2369a","slug":"uzma-case-indian-woman-says-islamabad-high-court-that-she-wants-to-return-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद HC में महिला ने लगाई भारत लौटने की गुहार ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इस्लामाबाद HC में महिला ने लगाई भारत लौटने की गुहार
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 20 May 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
इस्लामाबाद हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग में शरण मांगने वाली भारतीय महिला उज्मा ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट से भारत वापस लौटने की गुहार लगाई है। इसके लिए उसने भारत लौटने की अपनी याचिका पर हाई कोर्ट को छह पेज का जवाब दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट में वह अपने पहले के बयान पर कायम रही जिसमें उसने कहा था कि पाकिस्तानी व्यक्ति ने उसे जबरन शादी के लिए मजबूर किया।
उसने बताया कि ताहिर अली ने बंदूक की नोंक पर उसे शादी करने के लिए मजबूर किया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने जवाब में लिखा है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उसे बुरी तरह से अपमानित और प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उज्मा के मामले की सुनवाई जारी रखी है जो शादी के कुछ दिनों बाद से ही भारतीय उच्चायोग द्वारा अगवा बताई जा रही थी। उज्मा के कथित पति ताहिर ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण तब किया गया जब वो भारतीय उच्चायोग में पत्नी के साथ अपने वीजा के लिए आवेदन करने पहुंचा था, जबकि भारतीय उच्चायोग का कहना है कि उज्मा ने खुद मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
उस समय भारतीय उच्चायोग में सचिव पीयूष सिंह वहां उपस्थित थे। उनके वकील शहनवाज नून ने कोर्ट को उज्मा की तरफ से पूरी घटना का लिखित ब्यौरा दिया है। उज्मा के वकील चाहते हैं कि कोर्ट उज्मा को भारत वापस लोटने की अनुमति दे। उज्मा का वीजा 30 मई को एक्सपायर हो रहा है।