{"_id":"5b7949f742c792464429df91","slug":"us-secretary-of-state-mike-pompeo-can-visit-to-pakistan-in-september-to-talks-with-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान से चर्चा के लिए सितंबर में पाक यात्रा पर जा सकते हैं अमेरिकी विदेश मंत्री","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान से चर्चा के लिए सितंबर में पाक यात्रा पर जा सकते हैं अमेरिकी विदेश मंत्री
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sun, 19 Aug 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो सितंबर के पहले सप्ताह में पाकिस्तान की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान वे नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान से द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
राजनयिक और आधिकारिक सूत्रों के हवाले से डॉन अखबार ने कहा कि 5 सितंबर को पोंपियो के आने की उम्मीद है। पोंपियो पहले विदेशी नेता होंगे जो प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान से मिलने के लिए आने वाले हैं। 65 वर्षीय खान ने शनिवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अमेरिका ने खान के शपथ ग्रहण का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता हीथक न्यूअर्ट ने कहा कि वे पाकिस्तान और क्षेत्र में शांति लाने के लिए नई नागरिक सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं। बता दें कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच इस साल जनवरी में रिश्ते तल्ख हो गए थे। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान ने झूठ और छल के अलावा उन्हें कुछ नहीं दिया बल्कि आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले अखबार ने आगे कहा कि पोंपियों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पुराने रिश्तों को बहाल करना और अफगान शांति प्रक्रिया में अमेरिकी नेतृत्व वाले कदम पर पाकिस्तान का समर्थन हासिल करना होगा।