{"_id":"ca3ce370-558e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"us-drone-strike-kills-key-pakistan-taliban-commander","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन हमले में पाक चरमपंथी नेता की 'मौत'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ड्रोन हमले में पाक चरमपंथी नेता की 'मौत'
Updated Thu, 03 Jan 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान के बड़े चरमपंथी नेता मुल्ला नजीर को मारने का दावा किया गया है। दक्षिणी वजीरिस्तान में हुए हमले में नजीर समेत 5 अन्य लड़ाकों की मौत की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
नजीर पर इससे पहले नवंबर में भी आत्मघाती हमला किया गया था जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हुए थे। नजीर पर अफगान तालिबान को लड़ाके भेजने का आरोप लगता रहा था जिसका इस्तेमाल विदेशी सेना से लड़ने में हो रहा था।
विज्ञापन
ड्रोन, ओबामा और विश्लेषक
बुधवार को हुए ड्रोन हमले में किसी घर को निशाना बनाया गया था या फिर अंगूरा अड्डा में खड़ी कार को ये अभी साफ नहीं हो पाया है। अंगूरा अड्डा दक्षिणी वजीरिस्तान के प्रमुख शहर वाना के अंतर्गत आता है और अफगान बॉर्डर से सटा इलाका है। संवाददाता का कहना है कि मुल्ला नज़ीर के खास साथी रत्ता खान भी इस हमले में मारा गया है।
विज्ञापन
वहीं उत्तरी वजीरिस्तान में हुए एक अन्य हमले में दूसरे चार चरमपंथी मारे गए हैं जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। विश्लेषकों का कहना है कि मुल्ला नज़ीर ने सरकार के साथ मिलकर एक गठजोड़ बनाया था और पाकिस्तानी तालिबान का विरोध करते थे। वह अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना के बजाय अमरीकी सेना पर हमले के समर्थक थे।
अमेरिका में बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद से पाकिस्तान में ड्रोन हमले तेज हुए हैं जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं। ड्रोन हमले में अल कायदा और तालिबानी चरमपंथियों के अलावा आम लोगों के मारे जाने की बात भी कही जाती रही है।
इसलामाबाद की तरफ से पाकिस्तान की संप्रभुता का हवाला देकर इस तरह के हमले के विरोध की बातें भी सामने आती हैं लेकिन विश्लेषक मानते हैं कि पाकिस्तान सरकार ने भीतर-भीतर इस तरह के हमले की इजाजत दी है।