फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   UN claim Dawood`s pak address, mention karachi address in terror list

दाऊद के पाक में होने पर संयुक्त राष्ट्र की मुहर, कराची के नूराबाद वाले घर में छिपे होने का दावा

Thu, 05 Apr 2018 09:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
UN claim Dawood`s pak address, mention karachi address in terror list
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत के दावों को सही मानते हुए माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर के पाकिस्तान में छिपे होने पर अपनी मुहर लगा दी है। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दाऊद के कराची के नूराबाद में स्थित उसके राजसी बंगले का जिक्र भी किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के इस कदम से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार होना पड़ा है। 
विज्ञापन


कराची के नूराबाद स्थित दाऊद के घर का जिक्र कर पाक को किया शर्मसार

दरअसल मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकियों और आतंकी संगठनों की एक संशोधित सूची जारी कि जिसमें लश्कर-ए-ताइबा के सरगना हाफिज सईद और दाऊद समेत पाकिस्तान के कुल 139 आतंकियों और आतंकी संगठनों के नाम शामिल हैं। इस तरह से पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर सार्वजनिक हो गया है। इस सूची में उन आतंकियों के भी नाम हैं जो पाकिस्तान में रहते हुए अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन


आतंकियों की सूची में पाक के 139 आतंकी और आतंकी संगठन शामिल

आतंकियों की सूची में पहला नाम अलकायदा के अयमान अल जवाहिरी का है, जिसे ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक जवाहिरी अब भी अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में कहीं रह रहा है। सूची में जवाहिरी का साथ देने वाले कुछ अन्य आतंकियों के भी नाम शामिल हैं। सूची में दूसरा नाम रामजी मोहम्मद बिन शीबा का है, जो एक कुख्यात अंतरराष्ट्रीय आतंकी है और इसकी पहचान यमन के नागरिक के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीबा को कराची में गिरफ्तार करने के बाद अमेरिका को सौंपा जा चुका है। सूची में एक दर्जन से ज्यादा उन आतंकियों के नाम हैं, जिन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार कर अमेरिका को सौंपा जा चुका है। उनमें से कुछ के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था, जो मध्य पूर्व के देशों में स्थित विभिन्न पाकिस्तानी दूतावासों की ओर से जारी किए गए थे। इस तरह के पासपोर्ट का पाकिस्तान में नवीनीकरण भी किया गया था। 

सूची में हाफिज सईद भी शामिल

UN claim Dawood`s pak address, mention karachi address in terror list
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुताबिक दाऊद के पास कई पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं, जो रावलपिंडी और कराची से जारी किए गए हैं। यह भी कहा गया है कि दाऊद का कराची में नूराबाद के पहाड़ी क्षेत्र में राजसी ठाट-बाट वाला एक आलीशान बंगला भी है। 

मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को भी आतंकी के तौर पर सूची में शामिल किया गया है। इंटरपोल को भी कई आतंकवादी वारदातों में शामिल होने की वजह से हाफिज की तलाश है। लश्कर के मीडिया प्रभारी और हाफिज के करीबियों अब्दुल सलाम और जफर इकबाल को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इंटरपोल को इन दोनों की भी तलाश है। 

सूची में ये पाकिस्तानी संगठन भी 

पाकिस्तान स्थित जिन आतंकी संगठनों को इस सूची में शामिल किया गया है उनमें अल रशीद ट्रस्ट, हरकतुल मुजाहिदीन, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ  उज्बेकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद, रबिता ट्रस्ट, लश्क-ए-झांगवी, इस्लामिक जिहाद ग्रुप, हरकतुल जिहाद इस्लामी, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सहित कई अन्य आतंकी संगठनों के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि लश्कर-ए-ताइबा पाकिस्तान में कई नामों जैसे कि अल-मंसूरियन, पासबान-ए-कश्मीर, पासबान-ए-अहले हदीथ, जमात-उद दावा और फला-ए-इंसानियत फाउंडेशन जैसे नामों से भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed