{"_id":"abd111fe-e397-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"two-women-paraded-naked-in-pak-over-marriage-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह प्रस्ताव पर दो महिलाओं को पाक में नंगा घुमाया","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
विवाह प्रस्ताव पर दो महिलाओं को पाक में नंगा घुमाया
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:03 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो महिलाओं को नंगाकर सड़क पर घुमाने का एक मामला प्रकाश में आया है। उनकी गलती बस इतनी थी कि वे अपने बेटे के निकाह का प्रस्ताव लेकर मुजफ्फरगढ़ जिले के रहने वाले इरफान अहमद के घर गई थीं। दोनों महिलाओं की शिकायत पर खानगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित महिला के अनुसार जब वह अपने बेटे शोएब का निकाह अहमद की बेटी से कराने का प्रस्ताव लेकर मुख्य आरोपी के घर गईं तो वह गुस्सा हो गया। वह दोनों को पीटने लगा। इतना ही नहीं, उसके और रिश्तेदार वहां आ गए। सबने मिलकर उन दोनों को निर्वस्त्र कर दिया और उस इलाके में घुमाया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से दोनों महिलाओं के क्लिप भी बना लिए हैं।
खानगढ़ थाने के अधिकारी मुस्तफा कमाल ने बताया कि मुख्य आरोपी अहमद और अन्य आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अहमद की गिरफ्तारी हो गई है जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सही पाई गई है। एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार शोएब और अहमद की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे अहमद नाराज था।