फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   two people death and eight Injured in karachi bomb blast 

कराची में बम विस्फोट, दो लोगों की मौत, आठ घायल

Sat, 17 Nov 2018 08:43 AM IST
भाषा, कराची
भाषा, कराची Updated Sat, 17 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
two people death and eight Injured in karachi bomb blast 

पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह सूचना दी है। मलिर जिले में हुए इस विस्फोट से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भीड़भाड़ वाले इस इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इरफान अली बहादुर ने कहा, ‘‘हाथगाड़ी के नीचे लगाए गए टाइम बम में बेहद तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। इसमें दो लोग मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए।’’ अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन कराची लंबे समय से आतंकवादी, चरमपंथी और जातीय हिंसा झेल रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। जिन्ना स्नातकोत्तर मेडिकल सेन्टर में वरिष्ठ डॉक्टर सीमी जमाली ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed