फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Two Indian journalist expelled in Pakistan

पाकिस्तान से दो भारतीय पत्रकार निष्कासित

Thu, 15 May 2014 10:59 AM IST
Updated Thu, 15 May 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
Two Indian journalist expelled in Pakistan

भारत ने दो भारतीय पत्रकारों को पाकिस्तान से बाहर निकाले जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस कदम को बेहद अफसोसजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत ने स्वतंत्र पत्रकारों को इस तरह काम करने से रोकने की निंदा की है।

भारत में विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने ज़ोर देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान दोनों देशों के आपसी रिश्ते में भरोसा कायम करने में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता रहा है।
विज्ञापन


अचानक उठाए गए एक कदम के तहत मंगलवार की रात को पाकिस्तान में काम कर रहे भारतीय पत्रकारों- पीटीआई के स्नेहेश एलेक्स फिलिप और हिंदू अखबार की मीना मेनन को, बिना कोई कारण बताए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें सात दिनों के भीतर पाकिस्तान छोड़ चले जाने को कहा गया।

'दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण'

Two Indian journalist expelled in Pakistan

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान में दो भारतीय संवाददाताओं को समय से पहले बिना कोई कारण बताए पाकिस्तान से चले जाने को कहा गया। कुछ महीने पहले ही वे वहां गए थे।"

उन्होंने आगे कहा, "स्वतंत्र पत्रकारों को काम करने से रोकना सही नहीं है।"

मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर पाकिस्तान में लगातार बहस होती रही है। कहीं भारतीय पत्रकारों के निष्कासन का संबंध इससे तो नहीं, इस सवाल के जवाब में प्रवक्ता का कहना था, "मीडिया की आज़ादी पर पाकिस्तान में विवाद जारी है और पाकिस्तानी संस्थान इस मुद्दे पर अलग-अलग राय रख रहे हैं। आश्चर्य है कि ऐसे माहौल में भारत के ख़िलाफ़ अनगिनत आरोप लगाए गए हैं।"

पत्रकारों ने जताई नाराजगी

Two Indian journalist expelled in Pakistan

पाकिस्तान के पत्रकार सईद अकबरुद्दीन ने भारतीय पत्रकारों के निष्कासन के मामले में ट्वीट करते हुए कहा है, "अफसोस और दुर्भाग्य की बात है कि पाकिस्तान ने दो भारतीय संवाददाताओं को समय से पहले और अचानक देश छोड़ कर चले जाने को कहा है।"

ट्वीट में आगे कहा गया है कि स्वतंत्र पत्रकारों को काम करने से रोकना निंदनीय है।

इस बीच, बीबीसी से बात करते हुए पाकिस्तान पीटीआई के पत्रकार स्नेहेश एलेक्स फिलिप ने बताया, "मंगलवार की रात 9 बजकर 40 मिनट पर मुझे फोन आया कि आपकी वीज़ा की समय सीमा समाप्त हो गई है और इसे बढ़ाया नहीं जा सकता। इसलिए आप 20 मई तक भारत वापस चले जाएं।"

वीज़ा की अवधि बढ़ाने से इंकार

Two Indian journalist expelled in Pakistan

स्नेहेश को मंगलवार की रात को पाकिस्तान छोड़ कर चले जाने से संबंधित पत्र भेज दिया गया। अब वो भारत वापस जाने के लिए अपना सामान समेट रहे हैं।

उन्होंने बताया, "हमें पाकिस्तान आए आए कुछ ही महीने हुए हैं। हम यहां सेटल होने की कोशिश में लगे थे और ये सब हो गया।" उन्होंने आगे बताया कि पत्र में वीज़ा की अवधि नहीं बढ़ाए जाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया।

लेटर में बस इतना ही लिखा था, "आपने वीजा एप्लाई किया था कि लेकिन सक्षम प्राधिकारियों के अनुमति ना देने के कारण वीजा की अवधि बढ़ाई नहीं जा रही है।"

साथ में लेटर में यह भी लिखा था कि आपको सात दिन का समय दिया जा रहा है जो 20 मई को खत्म होगा।

स्नेहेश बताते हैं कि पाकिस्तान में विदेशी पत्रकारों को बाहर जाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे पहले भी दो विदेशी फोटो पत्रकारों को भी वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed