फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   The real face of new Pakistan the Imrans ministers share the stage with the terrorist Hafiz Saeed

नए पाकिस्तान का असली चेहरा, इमरान के मंत्री साझा करते दिखे आतंकी हाफिज सईद के साथ मंच

Mon, 01 Oct 2018 02:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
The real face of new Pakistan the Imrans ministers share the stage with the terrorist Hafiz Saeed
इमरान कैबिनेट में मंत्री नूर-उल-हक कादरी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पीएम बनने के बाद लगातार कहते रहे कि वह हिंदुस्तान से शांति चाहते हैं। लेकिन जिस तरह से बॉर्डर पर सेना घुसपैठ कर रही है और आतंकी जम्मू कश्मीर में अशांति फैला रहे हैं इससे उनकी सरकार के इरादे भी पाक के नापाक इरादों को बार-बार उजागर करता रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान आतंक का पनाहगाह रहा है। वहां की हुकूमत से लेकर हुक्मरान तक आतंक और आतंकी के साथ मिले हुए हैं ऐसा कई बार नजारा देखने को मिलता रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान से आई नई तस्वीर चौंकाने वाली है। इमरान कैबिनेट में मंत्री नूर-उल-हक कादरी धार्मिक मामलों के मंत्री आतंकी हाफिज सईद के साथ एक मंच पर साथ बैठे नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीर में हाफिज सईद बीच में बैठा है, जबकि नूर-उल-हक कादरी सबसे दाईं ओर बैठा है।
विज्ञापन


रविवार को इस्लामाबाद में सर्वदलीय बैठक हुई थी, जिसमें मंत्री और हाफिज सईद दोनों ही शामिल थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आतंकी सरगना हाफिज सईद था। हाफिज सईद वही सरगना है जिसने 26/11 मुंबई हमले की पटकथा लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आतंक को बढ़ावा देने के मामले में दो दिन पहले ही भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की हकीकत को एकबार फिर से दुनिया के सामने रखा। महासभा को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा था कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंक को बढ़ावा देता है, दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकी उसकी सरजमीं पर मौजूद हैं।


जबकि ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकी को उसने शरण दे रखी थी। विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था, 'भारत लंबे समय से आतंकवाद का दंश झेल रहा है और यह आतंकवाद कहीं दूर से नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश से आता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed