फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   The notes will not demonetization Pak

पाकिस्तान में नहीं बंद होंगे बड़े नोट

Tue, 15 Nov 2016 07:45 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
The notes will not demonetization Pak
- फोटो : social media

भारत में 500 और 1000 के नोटों को बंद किए जाने के बाद से पाकिस्तान में भी बड़े मूल्य के नोटों को बंद किए जाने की अटकलें लग रही थीं, लेकिन  पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने इस तरह की किसी भी संभावना पर विराम लगा दिया है। पाक वित्त मंत्री ने मीडिया रिपोर्टों का खारिज करते हुए कहा कि 5000 के नोट और 40,000 मूल्य के बांड का विमुद्रीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाक सरकार  इस तरह के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


पाक अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने सोमवार को कहा कि इस तरह की अटकलें आधारहीन हैं। अखबार के मुताबित सोमवार को ही पाक पीएम नवाज शरीफ के विशेष सहायक हारुन अख्तर खान ने कहा था कि सरकार उच्च मूल्य वाले नोटों और बांडों को बंद करने पर विचार कर रही है। खान ने कहा है कि इस आशय का प्रस्ताव वर्ष 2016-17 के बजट से पूर्व कर सुधार आयोग ने दिया था। इस पर अंतिम निर्णय लेने से पहले इसे कर सुधार क्रियान्वयन समिति के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसद उस्मान सैफुल्लाह खान ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भारत का उदाहरण देते हुए पाक संसद में 1000 और 5000 रुपये के नोटों को बंद करने का प्रस्ताव दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed