{"_id":"5b7978c942c79246300f56bb","slug":"the-newly-elected-chief-minister-of-punjab-province-is-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब प्रांत के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बुजदार पर है हत्या का आरोप ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पंजाब प्रांत के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बुजदार पर है हत्या का आरोप
एजेंसी, लाहौर
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सरदार उस्मान अहमद खान बुजदार पर हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। विपक्ष का दावा है कि बुजदार हत्या के मामले में शामिल रहे हैं और पीड़ित परिवार को 75 लाख की ब्लडमनी चुकाने के बाद वह छूटे थे। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार बुजदार को रविवार को सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विपक्ष का कहना है कि बुजदार पर हत्या और भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल रहे हैं। बुजदार ने पीड़ित परिवार को 75 लाख की ब्लडमनी (दियात) दी थी, जिसके बाद वह हत्या के मामले में बरी हुए थे। हालांकि बुजदार का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष परवेज इलाही ने रविवार को परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि बुजदार को 186 मत हासिल हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पीएमएल-एन के प्रत्याशी हमजा शहबाज को 159 वोट मिले। हमजा पीएमएल-एन के प्रमुख शहबाज शरीफ के बेटे हैं। पीपीपी के सात सदस्य सदन में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
बुजदार पंजाब के सबसे पिछड़े इलाके डेरा गाजी खान से आते हैं। विधानसभा के पहले संबोधन में 49 वर्षीय बुजदार ने प्रांत के उन इलाकों पर ध्यान देने के बारे में कहा जिसकी लगातार अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा, ‘मैं स्वयं एक अविकसित इलाके से आता हूं। बेहतर शासन और भ्रष्टाचार का अंत हमारी प्राथमिकता होगी।’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इमरान खान के विजन को आगे बढ़ाएगी।