{"_id":"5720f4904f1c1bf631a920ef","slug":"the-indo-pak-talks-failed-reported-pakistani-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक वार्ता को पाकिस्तानी मीडिया ने बताया विफल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत-पाक वार्ता को पाकिस्तानी मीडिया ने बताया विफल
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी मीडिया ने भारत और पाक के विदेश सचिवों के बीच हुई बातचीत को विफल करार दिया है। उनके मुताबिक दोनों पक्षों ने दूसरे के बारे में विचार किए बिना केवल खुद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को ही उठाया। इस वजह से पड़ोसी मुल्कों के रिश्तों में आया ठहराव दूर नहीं हो सका।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश एजाज अहमद चौधरी ने मंगलवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। इस साल जनवरी में पठानकोट आतंकी हमले के चलते तय वार्ता रद्द होने के बाद यह पहली औपचारिक बातचीत थी।
विज्ञापन
हालांकि पाक मीडिया की मानें तो इसका कोई परिणाम नहीं निकला। अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान और कराची में भारतीय खुफिया एजेंसी की गतिविधियों पर अपनी चिंता से भारत को वाकिफ कराया। यह भेंट द्विपक्षीय वार्ता के गतिरोध को तोड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन
दूसरे अखबार डान और द नेशन की खबरों में कहा गया है कि दोनों देशों ने केवल अपने हित वाले मामलों को उठाया और दूसरे पक्ष से विवादित मुद्दों पर मांग की। वहीं उर्दू अखबारों और इलेक्ट्रानिक मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत में रॉ की गतिविधियां सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा रहीं।