पाकिस्तान: भीड़ को निशाना बनाकार फिदाइन हमले, 18 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावर ने मरदान जिला अदालत के मुख्य गेट पर सुबह के समय एकत्र हुए लोगों को निशाना बनाते हुए खुद को विस्फोट से उड़ाने से पूर्व हथगोला फेंका। मरदान के मुख्य बचाव अधिकारी हैरिस हबीब ने बताया, ‘ पहले एक छोटा विस्फोट हुआ और उसके बाद बड़ा विस्फोट हुआ।’ एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने हबीब के हवाले से बताया, ‘ अभी तक हमें वकीलों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों के 12 शव मिले हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। आसपास के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पाक में वकीलों को निशाना बना कर दूसरा हमला
पाकिस्तान की अदालतों और वकील समुदाय को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा हमला है। पिछले महीने, दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में ऐसे ही एक विस्फोट में 70 से अधिक लोग मारे गए थे। इस हमले में एक प्रकार से शहर के वरिष्ठ वकीलों की एक पीढ़ी करीब करीब समाप्त हो गई थी।
पेशावर की ईसाई कॉलोनी में घुसे हमलावर
अदालत पर हुए आत्मघाती हमले से कुछ ही घंटे पूर्व भारी हथियारों से लैस आत्मघाती हमलावरों ने पेशावर में एक ईसाई कॉलोनी में घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए जाने से पूर्व उन्होंने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और कई अन्य को घायल कर दिया।
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ के महानिदेशक आसिम बाजवा ने ट्वीट किया, ‘पेशावर में वारसक मार्ग स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में आतंकवादी हमला हुआ है। सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से जवाबी हमला किया और सभी चारों फिदायीन हमलावर मारे गए।’ दोनों ओर से हुई गोलीबारी में ‘फ्रंटियर कोर’ के दो सैनिक, एक पुलिस कांस्टेबल और दो असैन्य गार्ड जख्मी हो गए।