फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Terrorist Masood Azhar bed ridden for months due to several diseases

कुख्यात आतंकी मसूद अजहर की हालत खराब, अब बिस्तर पर ही गुजारने पड़ेंगे दिन-रात

Tue, 09 Oct 2018 10:29 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Masood Azhar bed ridden for months due to several diseases
मसूद अजहर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की तबीयत काफी खराब है। जिसके चलते वह बेड रेस्ट पर है। यह जानकारी भारतीय खूफिया एजेंसी के अधिकारियों ने दी है। उसने अपने संगठन से संबंधित जिम्मेदारियों को अपने छोटे भाईयों रौफ असगर और अथर इब्राहिम के बीच बांट दिया है। 

विज्ञापन


अजहर (50) कई बीमारियों से जूझ रहा है। जिसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इससे संबंधित और जानकारी नहीं दी। खुफिया अधिकारी ने पहचान न बताने की शर्त पर बताया कि ये माना जा रहा है कि अजहर की रीढ़ की हड्डी और गुर्दे का इलाज रावलपिंडी के कंबाइंड मिलिटरी हॉस्पिटल में किया गया है। जिसके चलते वह करीब डेढ़ साल तक के लिए बिस्तर पर ही रहेगा।
विज्ञापन


भारतीय राजनयिकों का कहना है कि अजहर की बीमारी की पुष्टि तो नहीं की जा सकती। लेकिन आतंकवादी नेता जिसका नाम संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी (भारत द्वारा प्रायोजित एक कदम) के रूप में नामित किया गया था, वह बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भारत के लिए एक राहत की बात है। एक विशेषज्ञ का कहना है अजहर को वैश्विक आतंकी वाली बात पर चीन हमेशा से ही रोड़े अटकाता रहा है। अब भारत को इसके लिए चीन से रियायत की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आतंकी तो खुद कई बीमारियों से पीड़ित हो चुका है।


भारतीय खूफिया अधिकारी साल 2001 में संसद पर हुए हमले, 2005 में अयोध्या पर हुए हमले और 2016 को पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के लिए अजहर को ही जिम्मेदार मानते हैं। यह हमले काफी हद तक सफल भी हुए। इनका उद्देष्य भारत में सांप्रदायिकता को खतरा पहुंचाना और पाकिस्तान के साथ भारत की शत्रुता बढ़ाना था। वहीं अगर उसके भाई रौफ असगर की बात करें तो वह भी भारत के खिलाफ आंतकवादी अभियान चलाता है। मुख्य रूप से वह जम्मू और कश्मीर को निशाना बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed