फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   terrorist attack in pakistan

पाकिस्तान के पेशावर एयरबेस में मस्जिद पर हमला, 29 की मौत

Fri, 18 Sep 2015 02:13 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack in pakistan

पाकिस्तान के पेशावर में वायुसेना के बेस कैंप में मौजूद एक मस्जिद पर शुक्रवार को चरमपंथियों ने हमला किया है। हमले के वक़्त मस्जिद में मौजूद लोगों में से कम से कम 16 के मारे जाने की ख़बर है। ख़बरों के अनुसार सेना की जवाबी कार्रवाई में 13 चरमपंथी भी मारे गए हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान तालिबान ने एक ईमेल के ज़रिए हमले की ज़िम्मेदारी ली है। संगठन के अनुसार उनके आत्मघाती दस्ते ने इस हमले को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी फौज के प्रवक्ता ने बताया कि पेशावर के बढ़बेर इलाक़े में पाकिस्तानी वायु सेना के गार्ड रूम पर चरमपंथियों ने हमला किया। 20 लोग घायल हुए हैं। जिसमें सेना के 10 जवान और दो अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


पेशावर पिछले कुछ समय से चरमपंथियों के निशाने पर रहा है। पिछले साल दिसंबर में तालिबान लड़ाकों ने सैन्य स्कूल पर हमला कर 150 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी

terrorist attack in pakistan

सेना का कहना है कि क्विक रेस्पांस फोर्स ने वहां पहुंचकर इलाक़े को घेरे में ले लिया है और कार्रवाई जारी है। इलाक़े की हवाई निगरानी भी की जा रही है।

पेशावर में मौजूद बीबीसी संवाददाता अज़ीज़ुल्लाह ख़ान का कहना है कि पुलिस ने उनसे कहा है कि हमला सुबह छह बजे के आसपास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed