फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Tehmina Janjua becomes Pakistan's first woman foreign secretary

तहमीना जांजुआ पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव बनीं

Tue, 14 Feb 2017 07:20 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 07:20 AM IST
विज्ञापन
Tehmina Janjua becomes Pakistan's first woman foreign secretary
तहमीना जांजुआ

वरिष्ठ राजनयिक तहमीना जांजुआ को सोमवार को पाकिस्तान का विदेश सचिव नियुक्त किया गया। पाकिस्तान में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाली वह पहली महिला हैं। तहमीना निवर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी का स्थान लेंगी। चौधरी अमेरिका में पाकिस्तान के नए राजदूत होंगे। 

विज्ञापन


विदेश विभाग के अनुसार तहमीना जांजुआ मार्च, 2017 के पहले सप्ताह में विदेश सचिव का पदभार संभालेंगी। इससे पहले स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित इस पद की दावेदारी में सबसे आगे चल रहे थे। तहमीना इस समय जिनिवा में संयुक्त राष्ट्र में स्थानीय प्रतिनिधि और राजदूत के तौर पर सेवा दे रही हैं। 
विज्ञापन


विदेश विभाग ने कहा कि वह संजीदा राजनयिक हैं और उनके पास 32 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इस्लामाबाद स्थित कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की है। तहमीना दिसंबर, 2011 से अक्तूबर, 2015 तक इटली में पाकिस्तान की राजदूत रहीं। साल 2011 में वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता भी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed